मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रोड शो कर किया शक्ति प्रदर्शन
सरगुजा। जिले में नामांकन रैली के जरिये भाजपा ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खबर वर्ल्ड न्यूज-रोड शो कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की तो वही मंच से जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा। दरअसल भाजपा ने सरगुजा से चिंतामणि महाराज को अपना प्रत्यासी बनाया है जिन्होंने आज नामांकन दाखिल किया। भाजपा की ये नामाकन रैली अग्रेसन भवन से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुची इस बीच बाहर से आये 101 पंडितो ने जीत के लिए खास मंत्रोच्चार भी किया।
सीएम विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, चिन्तामणि महराज ने जहां रोड शो किया तो वहीं कलाकेंद्र मैदान में विजय संकल्प सभा के जरिये भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। इस दौरान मंच पर मंत्री रामविचार नेताम, श्यामबिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, अमर अग्रवाल, समेत संभागभर तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि सरगुजा में जनता ने पहले ही कांग्रेस मुक्त कर दिया है और आने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल है और इस बार सरगुजा भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।

