खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना नगरनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने मोटर साइकिल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब परिवहन कर रहा है।
सूचना पर हमराह स्टाफ के द्वारा मारकेल चौक मैन रोड में घेराबंदी कर आरोपी संतोष नायक पिता सगराम नायक निवासी ग्राम बारदा थाना बस्तर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 नग किंगफिशर का बियर बाटल कुल जुमला 31.200 लीटर बियर बरामद कर मोटर साइकिल सहित जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से अपराध सदर कायम कर थाना नगरनार में आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर आज गुरूवार को न्यायालय के समक्ष पेश करने रवाना किया गया।

