भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने गमझा पहनाकर किया स्वागत
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा चुनाव के नेताओं में दलबदल का सिलसिला भी लगातार जारी है। वहीं इसी कड़ी में जोगी कांग्रेस को भी बड़ा झटका लगा है। अजीत योगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वहीं आज सोमवार को कद्दावर नेता व भाजपा रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के नामांकन रैली के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए है। उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पार्टी का गमझा पहनाकर पार्टी में प्रवेश करवाया है।
इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरुण साव, मंत्री टंक राम वर्मा, मंत्री राम विचार नेताम, सांसद सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक राजेश मूणत, विधायक अनुज शर्मा , विधायक पुरंदर मिश्रा, प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह, गरियाबंद नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन सहित हजारों की तादात में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

