खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत बस्तर जिले के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र बस्तर, चित्रकोट, जगदलपुर और आंशिक नारायणपुर क्षेत्र में मतदान दिवस के दिन ड्यूटी करने वाले विभिन्न विभाग के कर्मचारी एवं पुलिस विभाग के जवानों और अधिकारियों के लिए डाकमत पत्र सुविधा केंद्र की स्थापना विद्याज्योति स्कूल के ब्लॉक 03 के भूतल में किया गया है।
इस सुविधा केंद्र में आज रविवार को पुलिस विभाग के जवानों ने डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग किया है। विभिन्न विभाग के कर्मचारियों के लिए डाकमत पत्र सुविधा केंद्र की स्थापना विद्याज्योति स्कूल में किया गया है, कर्मचारी अपने सुविधा के अनुसार प्रतिदिन डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।

