खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के थाना भैरमगढ़ क्षेत्रा में नक्सलियों के मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर सोमलू, जनताना सरकार अध्यक्ष रामधर बेक्को एवं 05-06 नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर कैंप केशकुतुल से केरिपु 199/सी कम्पनी के जवान सुराखेड़ा की ओर सर्चिंग पर निकले थे। सुरक्षा बलों के द्वारा सुराखेड़ा के संभावित स्थान पर दबिश दी गई, सुरक्षा बलों को देखकर मौके पर मौजूद नक्सली विपरीत दिशा में जंगल, पहाड़ का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए।
जवानों द्वारा आस-पास के क्षेत्र का सर्चिंग के दौरान मौके से 01 नग भरमार, स्टील कंटेनर, डेटोनेटर, स्प्लिंटर, यूरिया, इलेक्ट्रिक वायर, तीर-धनुष, दवाईया एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।

