खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के मां दंतेश्वरी जगदलपुर एयरपोर्ट में आज शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पंहुचने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आत्मीय स्वागत किया। जगदलपुर एयरपोर्ट से वे हेलीकॉप्टर के जरिए तत्काल दंतेवाड़ा जिले के गीदम के लिए रवाना हो गये। थोड़ी देर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गीदम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कांकेर लोकसभा के बालोद जिले में एक अन्य जनसभा को संबोधित करने रवाना हो जायेंगे। गीदम चुनावी सभा के मंच से भाजपा के बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप के के लिए अपील करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के साथ कई स्थानीय नेता मौजूद हैं।

