नई दिल्ली। अक्षय कुमार और अजय देवगन रियल लाइफ में भले ही एक-दूसरे के कितने भी करीब हों, लेकिन अपनी फिल्मों के मामले में ये दोनों सुपरस्टार्स जरा भी समझौता नहीं करते हैं। दोनों ने जब जो डेट अपनी फिल्म के लिए डिसाइड की है, वो तभी सिनेमाघरों में आते हैं।
एक बार फिर से अक्षय कुमार और अजय देवगन के बीच बड़ी भिडंत उनके फैंस को देखने को मिलेगी। एक तरफ जहां अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ लेकर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन ‘मैदान’ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देंगे।
ये दोनों फिल्में 10 अप्रैल ईद के खास मौके पर बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी। अजय-अक्षय दोनों की ही फिल्म की इंडिया में एडवांस बुकिंग ओपन हो चुकी है, कौन एडवांस बुकिंग में आगे चल रहा है और कौन पीछे, यहां पर देखें पूरे आंकड़े-
बड़े मियां छोटे मियां ने एडवांस बुकिंग में की टोटल इतनी कमाई
बड़े मियां छोटे मियां की एडवांस बुकिंग विदेशों में तो थोड़े दिन पहले ही शुरू हो गयी थी, लेकिन इंडिया में ऑनलाइन बुकिंग कल यानी कि रविवार को खुली है। एडवांस बुकिंग शुरू होने से पहले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म का जमकर प्रमोशन किया था।
हालांकि, पहले दिन की एडवांस बुकिंग में इसका कुछ खास फायदा देखने को नहीं मिला। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़े मियां छोटे मियां की पहले दिन पर लगभग 4 हजार 449 के करीब टिकट बिकी हैं, जिनसे अब तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 14.21 करोड़ तक पहुंचा है। बड़े मियां छोटे मियां को टोटल 3 हजार के करीब शोज मिले हैं। धीरे-धीरे इस फिल्म का कलेक्शन अभी बढ़ेगा।
अजय देवगन की ‘मैदान’ का अब तक हुआ इतना बिजनेस
अजय देवगन शैतान के साथ पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रहे हैं और अब वह फ़ुटबाल कोच बनकर ‘मैदान’ के साथ फिर से फैंस के बीच लौट रहे हैं। मैदान की एडवांस बुकिंग कमाई का विदेशों में काफी अच्छा रिस्पांस है।
बड़े मियां छोटे मियां के साथ ही मैदान की एडवांस बुकिंग भी इंडिया में बीते दिन ही शुरू हुई है, ऐसे में दोनों ही फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। हालांकि, एडवांस बुकिंग में फिलहाल जो आगे चल रही है, वह है अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 14.94 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर लिया है।

