परिजनों ने सास, ससुर और ननद पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। एसबीएस चीफ हाउस कॉलोनी निवासी एक नवविवाहिता ने शादी के महज आठ माह बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके द्वारा ऐसा क्यों किया गया है इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहीता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर के बाथरूम में पाया गया है। अज्ञात कारणों से उसके द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाया गया है। शादी के महज आठ माह बाद ही प्रिती जांगड़े द्वारा जिस तरह से यह कदम उठाया गया है, उससे कई सवाल खड़े हो रहे है। मृतका ने मौत को गले लगाने से पहले अपने परिजनों को फोन कर जानकारी दी थी, कि सास,ससुर और ननद उसे प्रताड़ित कर रहे है।
इस मामले में पुलिस ने बताया, कि मृतका के पति ने मौत की सूचना दी थी, मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है, और जांच की जा रही है। वहीं मृतका के आत्महत्या के मामले में उसके पिता ने सास, ससुर और ननद के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में उसने एसपी से शिकायत भी की है। बहरहाल देखने वाली बात होगी,कि इस मामले में पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

