खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय के राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्षद दल की बैठक ली गई जिसमें कांग्रेसी पार्षदों को महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये हैं।
इस बैठक में प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदु, कांग्रेस के बस्तर लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, राजमन बेंजाम, पूर्व क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, समस्त पार्षदगण सहित वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे।

