खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर के वीर सपूत अमर बलिदानी बस्तर रियासत के 20 वें महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव की सादगी, सौम्यता, व मर्यादित, अनुशासित ढंग से 58 वीं पुण्यतिथि मनायी गई। स अवसर पर कमलचंद्र भजदेव ने बताया कि प्रवीरचंद्र भंजदेव किस प्रकार बस्तर रियासत के लोगों के लिए हक की लड़ाई लड़ी उनको न्याय दिलवाया, वहीं अपनी रियासत के लोगों के लिए बलिदान दिया उनके साथ कुछ आदिवासी भी बलिदान का हिस्सा रहे हैं।
इस दौरान महाराजा कमल चंद्र भंजदेव, सुकमा जमींदार परिवार से कुमार जयदेव, राजगुरु परिवार से नवीन ठाकुर, कुंवर परिवार से सुमित सिंह, राजपुरोहित जोगेंद्र महापात्र, बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, राजबहादुर राणा, शक्तिसिंह चौहान, निटू भदौरिया, अनिल लुक्कड़, दशरथ कश्यप, सिकंदर ठाकुर, मांझी, चालकी, पटेल, पुजारी, मेंबर, मेंबरीन , सहित जनमानस बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

