नई दिल्ली। यामी गौतम और प्रियामणि की पॉलिटिकल स्टारर फिल्म ‘आर्टिकल-370’ ने बीते महीने 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म की शुरुआत घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ हुई थी।
आर्टिकल-370 ने पहले वीकेंड पर 36 करोड़ के आसपास का बिजनेस कर डाला था। हालांकि, जैसे ही मंडे आया फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली।
यामी गौतम की फिल्म ने संडे को किया धमाका
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यामी गौतम की ‘आर्टिकल-370 को उनके करियर की सबसे अच्छी फिल्म बताया जा रहा है। उनके एक्शन से लेकर आर्टिकल 370 की कहानी भी दर्शकों को खूब भा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का सेकंड वीकेंड काफी अच्छा बीता है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को करीबन 5.5 करोड़ का कारोबार करने वाली इस मूवी के लिए दूसरा संडे काफी अच्छा रहा। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर आर्टिकल 370 ने सिंगल डे पर 6.5 करोड़ का कलेक्शन किया है।
यामी गौतम की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया अर्धशतक
‘आर्टिकल-370’ दुनियाभर में भले ही धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है, लेकिन इंडिया में फिल्म की कमाई काफी अच्छी हुई है। यामी गौतम और प्रियामणि स्टारर आर्टिकल-370 ने 10 दिनों में ही 50 करोड़ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए हैं। इंडिया में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 52 करोड़ तक का हुआ है। दुनियाभर में फिल्म की कमाई 58.5 करोड़ तक पहुंची है।
आपको बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी यामी गौतम की फिल्म के पास एक अच्छी कमाई करने के लिए ये पूरा हफ्ता बचा हुआ है। फ्राइडे को इस फिल्म को टक्कर देने के लिए अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘शैतान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

