Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा की कहानी: हिमालयन हाइट्स में साकार हुआ अपने घर का सपना, जितेंद्र मेहता को मिला सुविधाओं से भरपूर आशियाना

    October 8, 2026

    बस्तर से सहकारिता का नया सूर्योदय, जगदलपुर में सहकार से समृद्धि राष्ट्रीय वर्कशाॅप का शुभारंभ

    October 8, 2026

    नगर पालिका एव त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम/उप निर्वाचन माह दिसम्बर 2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयुक्त ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सेवा की कहानी: हिमालयन हाइट्स में साकार हुआ अपने घर का सपना, जितेंद्र मेहता को मिला सुविधाओं से भरपूर आशियाना
    • बस्तर से सहकारिता का नया सूर्योदय, जगदलपुर में सहकार से समृद्धि राष्ट्रीय वर्कशाॅप का शुभारंभ
    • नगर पालिका एव त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम/उप निर्वाचन माह दिसम्बर 2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयुक्त ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली
    • बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
    • नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
    • जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » ”ड्यून पार्ट टू” फिल्म निर्माता डेनिस वेल्नव ने बताए मुख्य कलाकारों- टिमथी शालमे और ज़ैंडाया के साथ काम करने के अनुभव
    एंटरटेनमेंट

    ”ड्यून पार्ट टू” फिल्म निर्माता डेनिस वेल्नव ने बताए मुख्य कलाकारों- टिमथी शालमे और ज़ैंडाया के साथ काम करने के अनुभव

    adminBy adminFebruary 20, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता डेनिस वेल्नव की फिल्म ”ड्यून पार्ट टू” शुरुआत से ही बहुप्रतीक्षित बनी हुई है। यह फ्रैंक हर्बर्ट के प्रसिद्ध नॉवेल ड्यून का अगला अध्याय है, जिसमें विस्तारित रूप से ऑल-स्टार इंटरनेशनल कलाकारों की दमदार टोली अभिनय कर रही है। वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स और लेजेंडरी पिक्चर्स की यह फिल्म 2021 की छह बार अकादमी पुरस्कार विजेता ड्यून की आगे की कहानी बयाँ करती है, जिसकी दर्शक लम्बे समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

    बड़ी स्क्रीन के इस महाकाव्य में पुराने कलाकारों की वापसी और नए सितारों के साथ फ्रैंक हर्बर्ट के प्रशंसित बेस्टसेलर ड्यून के रूपांतरण को जारी रखा गया है, जिसमें ऑस्कर नॉमिनी टिमथी शालमे, ज़ैंडाया, रेबेका फर्ग्यूसन, ऑस्कर नॉमिनी जोश ब्रोलिन, ऑस्कर नॉमिनी ऑस्टिन बटलर, ऑस्कर नॉमिनी फ्लोरेंस प्यू, डेव बटिस्टा, ऑस्कर विजेता क्रिस्टोफर वॉकेन, ली सेयडॉक्स, स्टेलान स्कार्सगार्ड, सौहेला याकूब, ऑस्कर नॉमिनी शार्लेट रैम्पलिंग और ऑस्कर विजेता हावियर बार्डेम शामिल हैं।

    जब डेनिस वेल्नव से प्रमुख अभिनेता टिमथी शालमे के साथ दोबारा काम करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, एक निर्देशक के रूप में मेरे जीवन का यह पहला अनुभव है कि मैंने एक ऐसे अभिनेता के साथ काम किया है, जो कैमरे के सामने बड़ा हो रहा है, विकसित हो रहा है और जीवन के पहलुओं के बारे में सीख रहा है। मेरे लिए टिमथी के साथ दोबारा काम करना वास्तव में काफी प्रेरणा देने वाला रहा, क्योंकि इस दफा मैंने उन्हें काफी अधिक आश्वस्त पाया। पार्ट वन में, टिमथी वास्तव में यह सीख रहे थे कि इतने बड़े प्रोडक्शन में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में अपना ध्यान कैसे केंद्रित किया जाए। और दूसरे पार्ट में वे सेट पर इस भावना को मजबूती से लाने में कामयाब रहे हैं। जो शक्तिशाली परिवर्तन इस बार वे कैमरे के सामने लाए हैं, मुझे उस पर बहुत गर्व है। मेरे लिए यह देखना बहुत भावुक कर देने वाला क्षण था कि पार्ट टू में कैसे उन्होंने पॉल एटराइड्स के विकास का ताना-बाना बुना है, जो एक लड़के को एक बुरे व्यक्तित्व तक ले जाता है।

    टिमथी के बाद, उनसे अगला प्रश्न प्रतिभाशाली ज़ैंडाया के बारे में किया गया। उनके साथ फिर से जुड़ने और उन्हें चानी की भूमिका निभाते हुए देखने के बारे में बात करते हुए, वेल्नव कहते हैं, ज़ैंडाया के साथ काम करना उन पहलुओं में से एक था, जिसकी मैं पार्ट टू में बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा था, क्योंकि मैंने पार्ट वन में ही ज़ैंडाया के किरदार को शानदार झलक के रूप में पेश करने के बारे में विचार कर लिया था। इसलिए, मैं चानी को गहराई से जानने और उसके किरदार को और भी अधिक जीवंत बनाने के लिए और अधिक समय बिताने की उम्मीद कर रहा था, और यह मुझ पर सचमुच आशीर्वाद ही था कि मैं इस पर बारीकी से काम कर पाया। मुझे ज़ैंडाया के साथ काम करना बहुत पसंद आया। वे एक आश्चर्यजनक, तेजस्वी और अविश्वसनीय अभिनेत्री हैं, जो बहुत कम प्रयास से ही भावनाओं का सैलाब लाने का हुनर रखती हैं। उनका अभिनय बहुत सटीक है, जो उन्हें कुदरत से मिला सबसे शानदार उपहार है।

    जब उनसे पूछा गया कि दर्शक ”ड्यून: पार्ट टू” से क्या उम्मीद कर सकते हैं, तो इसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहामुझे उम्मीद है कि दर्शकों को पॉल और चानी का रिश्ता खूब प्रभावित करेगा। ”ड्यून: पार्ट टू” मूल रूप से एक प्रेम कहानी है। और मुझे उम्मीद है कि सैंडवर्म (विशाल काल्पनिक जीव, जो रेगिस्तानी ग्रह अराकिस पर रहते हैं) के सामने इस यात्रा में दर्शकों को आनंददायक और खतरनाक अनुभव होंगे। पॉल और फ्रीमेन, तथा हार्कोनेन्स और इम्पेरियम के बीच यह शतरंज का खेल एक कट्टर जंग और दिमाग से खेला जाने वाला खेल बन जाता है। फिल्म में लड़ाई के दृश्य काफी अद्भुत हैं। इसके साथ ही, ”ड्यून: पार्ट टू” में एक-एक चीज़ को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह दर्शकों को बड़ी स्क्रीन और शानदार ध्वनि के साथ सिनेमा का सबसे अनूठा अनुभव प्रदान करेगी। मैं मानता हूँ कि यह फिल्मों का आनंद लेने का सबसे बेमिसाल तरीका है।

    ”ड्यून: पार्ट टू” पॉल एटराइड्स की पौराणिक यात्रा को उजागर करेगी, जिसमें वह चानी और फ्रीमैन के साथ मिलकर अपने परिवार को नष्ट करने वाले षड्यंत्रकारियों से बदला लेने की राह पर आगे बढ़ता है। उसके सामने एक ऐसी परिस्थिति आती है, जिसमें उसे अपने प्यार और भाग्य में से किसी एक को चुनना होता है। ऐसे में, वह एक भयानक भविष्य को रोकने के प्रयास की ओर चल पड़ता है, जिसकी वह सिर्फ कल्पना ही कर सकता है।

    ”ड्यून: पार्ट टू” 1 मार्च, 2024 को अंग्रेजी और हिंदी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, आईमैक्स सिनेमाज़ में इसे एक दिन पहले यानि 29 फरवरी को रिलीज़ किया जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास: 61वें दिन ‘बड़ा मंगलवार’ साबित हुआ मील का पत्थर, कलेक्शन में आया 33% का तूफानी उछाल

    October 7, 2026

    अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे टेस्ट में किया टॉप, बस 3 करोड़ और कमाते ही बना देगी साल का इतना बड़ा रिकॉर्ड

    October 6, 2026

    बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ का ऐतिहासिक तूफान: 3 दिनों में 176 करोड़ पार, ‘पठान’ को पछाड़कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

    October 5, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,342
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    सेवा की कहानी: हिमालयन हाइट्स में साकार हुआ अपने घर का सपना, जितेंद्र मेहता को मिला सुविधाओं से भरपूर आशियाना

    By Khabar WorldOctober 8, 20262

    *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आम परिवारों के अपने घर के सपने को…

    बस्तर से सहकारिता का नया सूर्योदय, जगदलपुर में सहकार से समृद्धि राष्ट्रीय वर्कशाॅप का शुभारंभ

    October 8, 2026

    नगर पालिका एव त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम/उप निर्वाचन माह दिसम्बर 2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयुक्त ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली

    October 8, 2026

    बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप

    October 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    सेवा की कहानी: हिमालयन हाइट्स में साकार हुआ अपने घर का सपना, जितेंद्र मेहता को मिला सुविधाओं से भरपूर आशियाना

    October 8, 2026

    बस्तर से सहकारिता का नया सूर्योदय, जगदलपुर में सहकार से समृद्धि राष्ट्रीय वर्कशाॅप का शुभारंभ

    October 8, 2026

    नगर पालिका एव त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम/उप निर्वाचन माह दिसम्बर 2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयुक्त ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली

    October 8, 2026

    बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप

    October 8, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

    October 8, 2026

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    October 7, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.