खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र का एक युवक 11 साल की नाबालिग से 02 वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा, जब नाबालिग गर्भवती हुई तो इस मामले की जानकारी परिजनों को मिली, जिसके बाद युवक के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई, पुलिस ने मामले की जांच के उपरांत आरोपी युवक प्रवीण को गिर तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। दंतेवाड़ा एफटीसी न्यायालय में लगभग 11 लोगों की गवाही हुई। जिसके बाद न्यायधीश शैलेष शर्मा ने आरोपी युवक को उम्र कैद की सजा सुनाई है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला बीजापुर जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र का है, इसी इलाके का रहने वाला एक युवक प्रवीण चांपा का गांव के ही एक परिवार में आना जाना था। युवक इस परिवार की एक 11 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा था। लगातार 02 सालों तक उसके साथ वह यह घिनौना कृत्य किया, जिसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई। जब परिजनों ने उससे बेटी से पूछा तो उसने युवक की इस करतूत के बारे में सब बता दिया। इसके बाद नाबालिग के परिजन आवापल्ली थाना पहुंचे और उन्होंने इस मामले की एफआईआर दर्ज करवाई।

