नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार प्रभास फिल्म ‘सालार’ को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं। इस मूवी के जरिये उनका शानदार कमबैक हुआ है। 2023 में ‘आदिपुरुष’ के फ्लॉप होने के बाद प्रभास को ‘सालार’ से खोया स्टारडम वापस मिल गया। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्तों का समय ही बीता है। ‘सालार’ पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बिजनेस कर रही है।
‘बाहुबली’ के बाद प्रभास को एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का इंतजार था, जो कि ‘सालार’ के साथ खत्म हुआ है। एक्शन से भरपूर इस मूवी में उनके दमदार फाइटिंग सीन और डायलॉग्स को काफी पसंद किया गया। यही वजह है कि फिल्म ने पहले ही दिन दुनियाभर में अपने कारोबार से लोगों के जहन में गहरी छाप छोड़ी और अब भी फिल्म सिनेमाघरों में लगातार कमाई किए जा रही है।
‘सालार’ अब भारत में 400 करोड़ के करीब पहुंच गई है। अगर ये मूवी इसी तरह कारोबार करती रही, तो जल्द ही ये आंकड़ा भी पार कर लेगी। बता दें कि ‘सालार’ ने दूसरे शुक्रवार 3.50 करोड़ तक की कमाई की है। इससे फिल्म का बिजनेस 381.60 करोड़ पर आ रुका है। दो हफ्तों में फिल्म का ये कलेक्शन अच्छा है। इसी के साथ ‘सालार’ फिल्म एनिमल को कड़ी टक्कर देने की पूरी कोशिश में है।

