Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

    November 29, 2026

    कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
    • कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र
    • सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • खैरागढ़ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, युवाओं और डिजिटल सुरक्षा पर रहा विशेष जोर
    • आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
    बिलासपुर

    सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 29, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की पहल से युवाओं के भविष्य संवारने की राह हो रही आसान

    खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम नागरिकों को सरल, सहज, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की जनहितकारी पहल ‘सेवा-सेतु’ न केवल नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम बन रही है, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने और उनके भविष्य को संवारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसकी एक सुखद तस्वीर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंचायत कोटरियाडांड में देखने को मिली, जहां रवीना को महज एक घंटे में आय प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेने का सपना साकार हो गया।
    ग्राम पंचायत कोटरियाडांड निवासी रवीना उच्च शिक्षा प्राप्त कर नर्सिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहती थीं। नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए उन्हें आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। प्रवेश प्रक्रिया में आवश्यक इस दस्तावेज को समय पर प्राप्त करना उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण था। इसके लिए रवीना ने तहसील कार्यालय पेंड्रारोड पहुंचकर सेवा सेतु के माध्यम से आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवेदन किया।
    तहसील कार्यालय में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उनके आवेदन की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और महज एक घंटे के भीतर उन्हें आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया। इतनी कम अवधि में आवश्यक दस्तावेज मिलने से रवीना की चिंता दूर हुई और नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश की राह में आ रही बाधा भी समाप्त हो गई। समय पर आय प्रमाण पत्र मिलने से रवीना नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेने में सफल रहीं।
    शासन की इस त्वरित एवं संवेदनशील सेवा से प्रसन्न रवीना ने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से कम समय में आय प्रमाण पत्र प्राप्त होने से उन्हें काफी सहूलियत मिली। आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध होने से नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेने और अपना भविष्य संवारने का सपना साकार हो सका। उन्होंने शासन की इस जनहितकारी व्यवस्था की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक जनोन्मुखी, संवेदनशील एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक शासकीय सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हो रही हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं को इस व्यवस्था का लाभ मिल रहा है। आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलने के साथ ही लोगों के समय और श्रम की भी बचत हो रही है।
    रवीना की सफलता की यह कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि समय पर उपलब्ध कराई गई एक शासकीय सेवा किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकती है। महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र रवीना के लिए केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की राह खोलने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बन गया।
    सेवा सेतु आज शासन और आम नागरिकों के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बन रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की यह पहल लोगों के जीवन को आसान बनाने के साथ ही उनकी उम्मीदों, आकांक्षाओं और सपनों को नई उड़ान दे रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मुंगेली में कल भाजपा किसान मोर्चा का महामंथन: जिला कार्यसमिति बैठक एवं कार्यशाला में जुटेंगे दिग्गज

    November 29, 2026

    लोकतंत्र की आधारशिला पर मंथन: मुंगेली में संविधान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी और संकल्प कार्यक्रम आयोजित

    November 29, 2026

    मुंगेली व्यापार मेला: दूसरे दिन रंगोली, जूनियर नृत्य और लोक गायक भूपेंद्र जायसवाल की प्रस्तुति से सजेगा मंच

    November 28, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,345
    Don't Miss
    बिलासपुर

    सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

    By Khabar WorldNovember 29, 20260

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की पहल से युवाओं के भविष्य संवारने की राह हो…

    कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र

    November 29, 2026

    सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

    November 29, 2026

    कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र

    November 29, 2026

    सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.