Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    खैरागढ़ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, युवाओं और डिजिटल सुरक्षा पर रहा विशेष जोर

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • खैरागढ़ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, युवाओं और डिजिटल सुरक्षा पर रहा विशेष जोर
    • आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक
    • मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
    • मुंगेली में कल भाजपा किसान मोर्चा का महामंथन: जिला कार्यसमिति बैठक एवं कार्यशाला में जुटेंगे दिग्गज
    • लोकतंत्र की आधारशिला पर मंथन: मुंगेली में संविधान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी और संकल्प कार्यक्रम आयोजित
    • कांकेर के मेंड्रा जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 लाख के इनामी DVCM चंदर कतलाम समेत 5 माओवादी गिरफ्तार, मंगेश फरार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 29, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री ने किया ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ

    जशपुर के 50 चयनित विद्यार्थी तैयार कर रहे अपना शैक्षणिक सैटेलाइट पेलोड

    खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निज निवास में महत्वाकांक्षी ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ किया। इस अभिनव पहल के माध्यम से जशपुर के 50 चयनित विद्यार्थी अंतरिक्ष विज्ञान की अत्याधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना शैक्षणिक सैटेलाइट पेलोड विकसित कर रहे हैं। जिला प्रशासन जशपुर की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर सहयोग और इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड्स (IDYM) फाउंडेशन के तकनीकी मार्गदर्शन में क्रियान्वित किया जा रहा है।
    मुख्यमंत्री साय ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन, सहयोगी संस्थाओं और विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जशपुर जैसे जनजातीय बहुल अंचल के विद्यार्थियों का अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें सही अवसर, आधुनिक संसाधन और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की है। JOHAR Edu-SAT जैसी पहल विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा को नई पहचान देने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगी।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का युग विज्ञान, तकनीक और नवाचार का युग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। देश की इस गौरवशाली यात्रा से छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों का जुड़ना अत्यंत उत्साहजनक है। हमारी सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर बच्चे को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने के अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि जशपुर के बच्चों की यह पहल आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जिलों के विद्यार्थियों को भी विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
    अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां सीख रहे जशपुर के विद्यार्थी
    जिला प्रशासन जशपुर द्वारा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए लगातार नवाचारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अंतरिक्ष ज्ञान अभियान, रोबोटिक्स कार्यशाला, रॉकेट्री कार्यशाला, सैटेलाइट प्रशिक्षण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराया जा रहा है।
    इन्हीं प्रयासों की अगली कड़ी के रूप में JOHAR Edu-SAT परियोजना प्रारंभ की गई है। इसके अंतर्गत जिले के 50 चयनित विद्यार्थी सैटेलाइट इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, कोडिंग, रेडियो संचार और अंतरिक्ष तकनीक की बारीकियां सीख रहे हैं। विद्यार्थियों को इसरो के सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों और अनुभवी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो रहा है।
    परियोजना के तकनीकी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी IDYM फाउंडेशन निभा रहा है, जो इसरो में पंजीकृत स्पेस ट्यूटर संस्था है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक Amateur Radio Satellite Payload के डिजाइन, निर्माण, परीक्षण और संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
    अंतरिक्ष से संदेश प्रसारित करने की तैयारी, जशपुर में स्थापित हुआ ग्राउंड स्टेशन
    JOHAR Edu-SAT परियोजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे सैटेलाइट पेलोड का प्रक्षेपण इसरो के POEM/SMiLE प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रस्तावित है। इसका संभावित प्रक्षेपण अप्रैल 2027 में निर्धारित किया गया है।
    इस परियोजना का उद्देश्य विद्यालयों द्वारा भेजे गए संदेशों को अंतरिक्ष से प्रसारित करना है। इसके लिए जशपुर में UHF ग्राउंड स्टेशन भी स्थापित किया गया है, जिसकी सहायता से सैटेलाइट को ट्रैक करने, अंतरिक्ष से प्राप्त डेटा को ग्रहण करने और उसे डिकोड करने का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को दिया जाएगा।
    सपनों से आगे बढ़कर तकनीक को समझने और विकसित करने की दिशा में बढ़ रहे विद्यार्थी
    IDYM फाउंडेशन के प्रतिनिधि शिव सिंह भदौरिया ने बताया कि इस परियोजना से जशपुर के विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण में उल्लेखनीय सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। पहले विद्यार्थी अंतरिक्ष और सैटेलाइट के बारे में केवल कल्पना करते थे, लेकिन अब वे स्वयं तकनीक को समझने और उसके व्यावहारिक उपयोग की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
    उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि सैटेलाइट किस प्रकार कार्य करता है, अंतरिक्ष में सिग्नल कैसे भेजे जाते हैं और वहां से संदेश एवं डेटा कैसे प्राप्त होते हैं। वास्तविक उपकरणों और तकनीकी प्रक्रियाओं से जुड़ने के कारण विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।
    जनजातीय अंचल से अंतरिक्ष तक नई संभावनाओं का विस्तार
    JOHAR Edu-SAT परियोजना की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि जनजातीय बहुल जशपुर जिले के विद्यार्थी अब अंतरिक्ष विज्ञान के केवल अध्ययन तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि वास्तविक अंतरिक्ष मिशन से जुड़ी तकनीकी प्रक्रियाओं में भी भागीदारी करेंगे।
    यह पहल विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराएगी। साथ ही ग्रामीण और जनजातीय अंचलों में विज्ञान के प्रति नई रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शिक्षा को आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़ने की दिशा में JOHAR Edu-SAT एक महत्वपूर्ण पहल है, जो जशपुर के विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने के साथ छत्तीसगढ़ में वैज्ञानिक प्रतिभाओं की नई पीढ़ी तैयार करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    खैरागढ़ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, युवाओं और डिजिटल सुरक्षा पर रहा विशेष जोर

    November 29, 2026

    आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक

    November 29, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,345
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    By Khabar WorldNovember 29, 20260

    मुख्यमंत्री ने किया ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ जशपुर के 50 चयनित विद्यार्थी तैयार कर…

    ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    खैरागढ़ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, युवाओं और डिजिटल सुरक्षा पर रहा विशेष जोर

    November 29, 2026

    आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक

    November 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    खैरागढ़ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, युवाओं और डिजिटल सुरक्षा पर रहा विशेष जोर

    November 29, 2026

    आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक

    November 29, 2026

    मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    November 29, 2026

    मुंगेली में कल भाजपा किसान मोर्चा का महामंथन: जिला कार्यसमिति बैठक एवं कार्यशाला में जुटेंगे दिग्गज

    November 29, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.