खबर वर्ल्ड न्यूज-कांकेर। छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर में माओवादी संगठन को दोबारा स्थापित करने की कोशिश पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। कांकेर जिले के जंगल में छिपे पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें आठ लाख रुपये का इनामी माओवादी DVCM चंदर कतलाम भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, सभी माओवादी क्षेत्र में ग्रामीणों की बैठक लेकर संगठन को फिर से सक्रिय करने की तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस को इसकी मुखबिरी मिल गई, जिसके बाद मेंड्रा इलाके में कार्रवाई करते हुए पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उनका छठवां साथी मंगेश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
गिरफ्तार किए गए माओवादियों में चंदर कतलाम (DVCM), मंगलू (पड्डा काकानार एरिया कमांडर), मनीषा परचापी, रमशीला और सनकी शामिल हैं। सभी को गोंडाहूर थाना लाया गया है। ये पांचों 28 नवंबर के दोपहर से पुलिस की हिरासत में बताए जा रहे हैं, जबकि फरार मंगेश की तलाश जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, क्षेत्र में कमजोर पड़ चुके माओवादी नेटवर्क को दोबारा सक्रिय करने के उद्देश्य से ये लोग ग्रामीणों की बैठक आयोजित करने की तैयारी में थे। इसके जरिए ग्रामीणों से संपर्क बढ़ाने और संगठन को फिर से खड़ा करने की योजना बनाई जा रही थी। लेकिन बैठक होने से पहले ही पुलिस को इसकी भनक लग गई। मुखबिरी के आधार पर पुलिस ने मेंड्रा इलाके में कार्रवाई की और पांचों माओवादियों को पकड़ लिया।
Trending
- कांकेर के मेंड्रा जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 लाख के इनामी DVCM चंदर कतलाम समेत 5 माओवादी गिरफ्तार, मंगेश फरार
- सर्दियों में फॉलो करें आयुर्वेद के ये नियम, बीमारियों से बचाव और हेल्दी रहेगी स्किन
- गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री साय
- छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक: अंबिकापुर में पारा 8.5 डिग्री के पार, राजधानी रायपुर में सुबह दिखा कोहरे का असर
- मुख्यमंत्री साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- माना में 76वें बैच की पासिंग आउट परेड संपन्न: छत्तीसगढ़ पुलिस बल को मिले 642 नए आरक्षक, 208 महिला जवान भी शामिल
- अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम पर ग्रामीणों का हमला; SI व आरक्षक समेत तीन घायल, सेल्समैन की हालत गंभीर


