Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सर्दियों में फॉलो करें आयुर्वेद के ये नियम, बीमारियों से बचाव और हेल्दी रहेगी स्किन

    November 29, 2026

    गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

    November 29, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री साय

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सर्दियों में फॉलो करें आयुर्वेद के ये नियम, बीमारियों से बचाव और हेल्दी रहेगी स्किन
    • गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री साय
    • छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक: अंबिकापुर में पारा 8.5 डिग्री के पार, राजधानी रायपुर में सुबह दिखा कोहरे का असर
    • मुख्यमंत्री साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
    • माना में 76वें बैच की पासिंग आउट परेड संपन्न: छत्तीसगढ़ पुलिस बल को मिले 642 नए आरक्षक, 208 महिला जवान भी शामिल
    • अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम पर ग्रामीणों का हमला; SI व आरक्षक समेत तीन घायल, सेल्समैन की हालत गंभीर
    • AI ब्लैकमेलिंग और करोड़ों की ठगी का मामला: दीपक टंडन के सिंडिकेट का साला कोमल चौबे भी गिरफ्तार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
    छत्तीसगढ़

    गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 29, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर को दी 33.78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

    एक उच्चस्तरीय पुल और दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण, चार नए उच्चस्तरीय पुलों का भूमिपूजन

    खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकरी में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को 33 करोड़ 78 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने एक उच्चस्तरीय पुल तथा दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण करने के साथ ही चार नए उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों से जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में आवागमन की सुविधाओं का विस्तार होगा और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
    मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि गांवों का विकास ही प्रदेश की समृद्धि का आधार है। हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नदी-नालों पर पुलों के निर्माण से बरसात के दिनों में आवागमन की कठिनाइयां दूर होंगी। ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार के लिए जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों तक पहुंचने में सुविधा होगी।
    डोड़की नदी पर उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण, दस गांवों को मिलेगा लाभ
    मुख्यमंत्री साय ने नारायणपुर-गौता-रजौटी मार्ग पर डोड़की नदी में 6 करोड़ 55 लाख 53 हजार रुपये की लागत से निर्मित 120 मीटर लंबे उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण किया। इस पुल से आसपास के लगभग 10 गांवों की 7,471 आबादी लाभान्वित होगी। पुल के निर्माण से ग्रामीणों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से बरसात के मौसम में नदी के कारण होने वाली आवागमन की कठिनाइयों से राहत मिलेगी।
    22.77 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनेंगे चार उच्चस्तरीय पुल
    मुख्यमंत्री साय ने जिले के विभिन्न ग्रामीण मार्गों पर 22 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनने वाले चार उच्चस्तरीय पुलों एवं पहुंच मार्गों का भूमिपूजन किया।
    इनमें रेंगारघाट-कुड़केला मार्ग पर बोलजोरा में 4 करोड़ 47 लाख 98 हजार रुपये की लागत से 92 मीटर लंबे उच्चस्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे लगभग 6,500 ग्रामीण लाभान्वित होंगे।
    इसी प्रकार बोड़ाकछार-चटकपुर मार्ग पर चंपाझरिया में 4 करोड़ 46 लाख 58 हजार रुपये की लागत से 100 मीटर लंबे उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण होगा। इससे लगभग 3,519 ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
    बसेनताला-चटकपुर मार्ग पर सिंधु नाला में 2 करोड़ 55 लाख 72 हजार रुपये की लागत से 63 मीटर लंबे उच्चस्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे आसपास के गांवों की लगभग 6,133 आबादी लाभान्वित होगी।
    इसके अतिरिक्त ठेठेटांगर-चोंगरीबहार मार्ग पर ईब नदी में 11 करोड़ 27 लाख 3 हजार रुपये की लागत से 312 मीटर लंबे उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण होगा। इस पुल से क्षेत्र के लगभग 6 हजार ग्रामीणों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी।
    इन चारों पुलों के निर्माण से दूरस्थ गांवों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। ग्रामीणों को दैनिक आवागमन के साथ कृषि उपज के परिवहन, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में सहूलियत होगी।
    काईकछार और बालाछापर में विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण
    मुख्यमंत्री साय ने ग्राम काईकछार एवं बालाछापर में कुल 4 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित 33/11 केवी क्षमता के दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण भी किया। इन उपकेंद्रों के प्रारंभ होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत वितरण व्यवस्था सुदृढ़ होगी। बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार के साथ उपभोक्ताओं को अधिक सुचारु विद्युत सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति से न केवल घरेलू उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि खेती-किसानी, छोटे व्यवसायों और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
    विकास का लाभ अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकास की सार्थकता तभी है, जब उसका लाभ दूरस्थ गांवों और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। सड़क और पुल केवल आवागमन के साधन नहीं हैं, बल्कि गांवों की प्रगति और नए अवसरों के द्वार भी हैं। इसी तरह बेहतर बिजली व्यवस्था ग्रामीण जीवन को सुविधाजनक बनाने के साथ आर्थिक गतिविधियों को नई गति देती है।
    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जशपुर सहित प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों का जीवन अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके।
    इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, चीक बड़ाईक महासभा के सत्यनारायण बड़ाईक, ग्राम पंचायत जोकरी की सरपंच मंजू भगत, पूर्व विधायक रोहित कुमार साय, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपेंद्र यादव सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री साय

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक: अंबिकापुर में पारा 8.5 डिग्री के पार, राजधानी रायपुर में सुबह दिखा कोहरे का असर

    November 29, 2026

    मुख्यमंत्री साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    November 29, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,345
    Don't Miss
    बिज़नेस

    सर्दियों में फॉलो करें आयुर्वेद के ये नियम, बीमारियों से बचाव और हेल्दी रहेगी स्किन

    By Khabar WorldNovember 29, 20260

    नई दिल्ली। मौसम बदलने के साथ शरीर की जरूरतें भी बदलने लगती हैं। गर्मियों में…

    गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

    November 29, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री साय

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक: अंबिकापुर में पारा 8.5 डिग्री के पार, राजधानी रायपुर में सुबह दिखा कोहरे का असर

    November 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    सर्दियों में फॉलो करें आयुर्वेद के ये नियम, बीमारियों से बचाव और हेल्दी रहेगी स्किन

    November 29, 2026

    गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

    November 29, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री साय

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक: अंबिकापुर में पारा 8.5 डिग्री के पार, राजधानी रायपुर में सुबह दिखा कोहरे का असर

    November 29, 2026

    मुख्यमंत्री साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    November 29, 2026

    माना में 76वें बैच की पासिंग आउट परेड संपन्न: छत्तीसगढ़ पुलिस बल को मिले 642 नए आरक्षक, 208 महिला जवान भी शामिल

    November 28, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.