नई दिल्ली। शुक्रवार को सिनेमाघरों में बॉलीवुड की जो बड़ी फिल्में रिलीज हुई। एक इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी 9’ और दूसरी आयुष्मान खुराना की ‘ये प्रेम मोल लिया’। हालांकि ये दोनों फिल्में 23 दिन पुरानी ‘रामायण’ के तूफान के आगे फिकी साबित हुई और इनकी ओपनिंग खास नहीं हुई। चलिए यहां फ्राइडे, 27 नवंबर की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं।
‘ये प्रेम मोल लिया’ ने फ्राइडे को कितना किया कलेक्शन?
आयुष्मान खुराना और शरवरी की ‘ये प्रेम मोल लिया’ का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। इस फैमिली ड्रामा को सोशल मीडिया पर खूब तारीफें मिली हैं। हालांकि ये खास ओपनिंग नहीं कर पाई।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने रिलीज के पहले दिन यानी फ्राइडे को 4 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इसका ग्रॉस कलेक्शन4.70 करोड़ रुपये रहा।
‘गनमास्टर जी9’ ने फ्राइडे को कितनी कमाई की?
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ की शुरुआत भी फिकी रही। हालांकि स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई है लेकिन इसके बॉक्स ऑफिस नंबर्स भी खास नहीं हैं।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गनमास्टर जी9’ ने रिलीज के पहले दिन यानी फ्राइडे को 3.65 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इसका ग्रॉस कलेक्शन 4.30 करोड़ रुपये रहा।
‘रामायण’ ने चौथे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन?
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने रिलीज के 23वें दिन भी बवाल काट किया है। ये फिल्म नई रिलीज फिल्मों पर भारी पड़ी है और इसने फ्राइडे को भी सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 23वें दिन यानी चौथे फ्राइडे को 8.45 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 23 दिनों की नेट कमाई अब 1000.55 करोड़ रुपये हो गई है।
ओम ने दूसरे फ्राइडे कितनी की कमाई?
धनुष और ममूटी की ‘ओम’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 69.30 करोड़ की कमाई की। वहीं दूसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओम’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 2 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 8 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 71.22 करोड़ रुपये हो गई है।
Trending
- क्राइस्टचर्च में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन लड़खड़ाई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड 356 पर सिमटा; भारत अभी भी 240 रन पीछे
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: नई रिलीज फिल्मों पर भारी पड़ी 23 दिन पुरानी ‘रामायण’, भारत में 1000 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा पार
- सर्दियों में सुपरफूड मूली: कम कैलोरी और भरपूर पोषक तत्वों से सेहत को 7 बड़े फायदे
- राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा घायल, हाथ में फ्रैक्चर; CM साय ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
- नवंबर के अंतिम दिनों में कड़ाके की ठंड: अंबिकापुर में पारा 8.9°C, रायपुर की रातें भी सर्द
- फसल बीमा घोटाला: किसानों के नाम पर फर्जीवाड़ा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी समेत 2 गिरफ्तार; 1 आरोपी फरार
- आज मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर के दौरे पर


