खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आसमान साफ होने से तापमान में गिरावट का दौर जारी है। नवंबर के अंतिम दिनों में ठंडक बढ़ने लगी है। सुबह और शाम के वक्त लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। उत्तरी इलाकों में अच्छी खासी ठंड शुरू हो चुकी है। सरगुजा संभाग में पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा चुका है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। फिलहाल ठंड से राहत के कोई आसार नहीं है।
पिछले 24 घंटे के दौरान कई इलाकों में मौसम शुष्क रहा। किसी भी इलाके में बारिश की गतिविधि दर्ज नहीं हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को सुकमा में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी रायपुर में सुबह और रात के वक्त धीर-धीरे बढ़ रही है। 28 नवंबर को मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। आज दिन के वक्त तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और रात में 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
फिलहाल मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं है। किसी प्रकार की चेतावनी नहीं है। इसके बाद ही कुछ बदलाव हो सकता है।
मौसम विभाग ने बताया कि गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके आस-पास के क्षेत्रों में, समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण अभी भी बना हुआ है। इस मौसमी सिस्टम के कारण बादल बनते हैं और बारिश होती है। हालांकि छत्तीसगढ़ में इसके असर होने की संभावना नहीं है।
Trending
- नवंबर के अंतिम दिनों में कड़ाके की ठंड: अंबिकापुर में पारा 8.9°C, रायपुर की रातें भी सर्द
- फसल बीमा घोटाला: किसानों के नाम पर फर्जीवाड़ा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी समेत 2 गिरफ्तार; 1 आरोपी फरार
- आज मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर के दौरे पर
- जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार – उप मुख्यमंत्री -अरुण साव
- गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
- ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल
- सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम


