खबर वर्ल्ड न्यूज-जगदलपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कर बीमा राशि का लाभ लेने के मामले में बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। किसानों की शिकायत के बाद बुरगुम थाना पुलिस ने जांच के बाद ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुन्ना लाल बघेल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम जामगांव के किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी से बीमा राशि प्राप्त कर आरोपियों ने किसानों व बीमा कंपनी के साथ धोखाधड़ी की। अब तक की जांच में इस मामले में तीन आरोपियों की संलिप्तता पाई गई है, जिसमें से कृषि विस्तार अधिकारी मुन्ना लाल बघेल और अनिल सेठिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, तीसरा आरोपी गिरीश चंद सेठिया अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
Trending
- नवंबर के अंतिम दिनों में कड़ाके की ठंड: अंबिकापुर में पारा 8.9°C, रायपुर की रातें भी सर्द
- फसल बीमा घोटाला: किसानों के नाम पर फर्जीवाड़ा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी समेत 2 गिरफ्तार; 1 आरोपी फरार
- आज मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर के दौरे पर
- जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार – उप मुख्यमंत्री -अरुण साव
- गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
- ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल
- सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम


