खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला गरमा गया है। यहां वार्ड क्रमांक 08 की भाजपा पार्षद चांदनी रोशन दत्ता अपनी महज 13 दिन की नवजात बच्ची को लेकर नगर पालिका कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठ गई हैं। पार्षद ने नेशनल हाईवे-30 से लगी करोड़ों रुपये की बेशकीमती शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस संबंध में दो बार नगर पालिका में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पार्षद ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकारी जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाया जाता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
दरअसल, बेमेतरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 08 की पार्षद चांदनी रोशन दत्ता ने दौलत राजपूत, नीरज चांडक और अवधेश विश्वकर्मा पर नेशनल हाईवे-30 से लगी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। पार्षद के मुताबिक, सड़क से लगी इस जमीन की कीमत करोड़ों रुपये है। उन्होंने दावा किया है कि जमीन के शासकीय होने से संबंधित दस्तावेज भी उनके पास मौजूद हैं।
पार्षद का कहना है कि उन्होंने शासकीय जमीन पर अतिक्रमण के मामले में पहले भी दो बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की थी। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। प्रशासन की अनदेखी से नाराज होकर उन्होंने नगर पालिका कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इस दौरान वह अपनी 13 दिन की नवजात बच्ची को भी साथ लेकर बैठी हैं।
उन्होंने मांग की है कि नेशनल हाईवे-30 से लगी शासकीय जमीन पर किए गए अवैध निर्माण और बनाई गई दीवारों को तत्काल हटाया जाए। पार्षद ने चेतावनी दी है कि जब तक अतिक्रमण नहीं हटाया जाता, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।
इस पूरे मामले में फिलहाल नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि ठंड के मौसम में 13 दिन की नवजात बच्ची के साथ आमरण अनशन पर बैठी पार्षद के मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है और अतिक्रमण के आरोपों पर कब तक कार्रवाई होती है।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी


