खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कार्तिक पूर्णीमा के दिन आदत से मजबूर बेटा शराब पीकर घर लौटा, जिसपर उसके पिता ने गहरी नाराजगी जताई। विवाद के दौरान बेटे ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।
खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीसागर गांव का पूरा मामला है। जहां स्वर्ण गिरी (62 साल) छोटी सी नास्ते की दुकान चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर पूजा-पाठ का माहौल था। इस दौरान स्वर्ण गिरी का बेटा राजकुमार गिरी शराब पीकर घर वापस लौटा। इस पर पिता ने शराब पीकर आने पर नाराजगी जताई, जिसके बाद दोनों के बीच बहस होने लग गई। इसके बाद पिता शिकायत करने सरपंच के घर पहुंचे। हालांकि सरंपच से मुलाकात नहीं हुई। इस दौरान बेटा कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा और दोबारा विवाद करने लगा।
जानकारी के मुताबिक विवाद के दौरान बेटे ने कुल्हाड़ी से अपने पिता के गर्दन पर प्राणघातक वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
वहीं पतासाजी के दौरान पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लेकर थाना में पूछताछ के दौरान आरोपी ने गुनाह कबूल लिया है।
एसएसपी शसिमोहन सिंह ने जानकारी दी कि अपने पिता की हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (1) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की तैयारी है।
Trending
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल


