खबर वर्ल्ड न्यूज-कांकेर। धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने तथा अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं कोचियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने राज्य शासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कांकेर जिले में भी विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान अवैध धान के प्रकरण दर्ज कर धान जब्ती की कार्रवाई की गई है।
कांकेर के जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोचियों एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध अब तक कुल 16 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन कार्रवाईयों में 1237 क्विंटल धान जब्त किया गया है। संबंधित प्रकरणों में मंडी अधिनियम, 1972 के तहत कार्रवाई की गई है। दो मामलों में मंडी अधिनियम की धारा 19 एवं 23 के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई है।
जांच के दौरान चारामा, पखांजूर, कोयलीबेड़ा, कांकेर, अंतागढ़ एवं दुर्गूकोंदल सहित विभिन्न क्षेत्रों में धान जब्ती की कार्रवाई की गई। इसमें धान व्यापार से जुड़े फर्म संचालकों, कोचियों एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं। चारामा क्षेत्र में कोटतरा, जेपरा, टांहकापार एवं हाराडुला के व्यापारियों तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों से धान जब्त किया गया। इसी तरह पखांजूर क्षेत्र के मरोड़ा, ताड़वेयली एवं सावनपुर, कोयलीबेड़ा क्षेत्र के कोयलीबांडा, दुर्गूकोंदल क्षेत्र के दुगूकोंदल तथा अंतागढ़ क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर निगरानी रखी जा रही है। धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितता करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Trending
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076


