खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र स्थित शिवतराई जंगल में प्राइवेट रिसॉर्ट के पास युवक की अधजली लाश मिली है। घटनास्थल पर उसकी बाइक भी जली हुई हालत में पड़ी थी। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या के बाद पहचान और सबूत मिटाने के लिए उसे बाइक समेत जलाया गया होगा।
दरअसल, सुनसान जगह पर जली हुई बाइक देखकर स्थानीय लोगों ने पास जाकर देखा तो कुछ दूरी पर युवक का शव पड़ा मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची लेकिन, शाम ढलने और अंधेरा होने के कारण रात में बारीकी से जांच और सबूत जुटाने की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी।
दरअसल, सूचना मिलने पर गुरुवार देर शाम पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती फोटोग्राफी के अलावा घटनास्थल पर कोई जांच नहीं हो सकी। अंधेरा होने के कारण फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी जांच नहीं कर पाई।
अब आज पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी। आरोपियों तक पहुंचने के लिए स्निफर डॉग की मदद भी ली जाएगी। फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान करना है। आशंका है कि हत्या के बाद मृतक की पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर शव और बाइक दोनों को जलाया गया है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने ACCU की टीम को सक्रिय किया। उनके निर्देश पर टीम देर रात तक कोटा के शिवतराई और आसपास के इलाकों में जांच करती रही। टीम ने स्थानीय लोगों से अलग-अलग तरीके से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। हालांकि, पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
Trending
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता
- भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी


