खबर वर्ल्ड न्यूज-मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में घरेलू हिंसा का खौफनाक अंजाम सामने आया है। शराब के नशे में रोजाना मारपीट करने वाले पति से परेशान पत्नी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात खड़गांव थाना क्षेत्र के सिवनी गांव की है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में दुर्ग जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर की रात कारजू राम पुराम शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी मालती बाई के साथ मारपीट करने लगा। बताया जा रहा है कि पति की रोज-रोज की प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने आपा खो दिया। इसी दौरान उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से पति के चेहरे, गर्दन और सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के चलते कारजू राम की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के अगले दिन मृतक की मां जांगय बाई ने खड़गांव थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान पुलिस ने खून लगी कुल्हाड़ी और अन्य साक्ष्य जब्त किए।
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी मालती बाई से पूछताछ की। पूछताछ में उसने पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने 18 नवंबर को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी मालती बाई को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में दुर्ग जेल भेज दिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: दूसरे बुधवार भी जारी रहा ‘रामायण’ का दबदबा, ‘सीन’ और ‘मूकुथी अम्मन 2’ की कमाई में गिरावट दर्ज
- सामान्य वायरल समझकर न टालें बुखार, जोड़ों में दर्द और कमजोरी हो सकती है खतरे की घंटी
- घरेलू हिंसा की रोज़ाना प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने कुल्हाड़ी से किया पति पर हमला, मौत; 24 घंटे में गिरफ्तारी
- चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, ठंड में इजाफे के आसार
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनाएंगी काला दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बलौदाबाजार दौरा आज…
- मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में नारायणपुर जिले की बड़ी उपलब्धि
- बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार


