खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे रायपुर के महालेखाकार आवासीय परिसर स्थित सामुदायिक भवन पहुंचेंगे। यहां वे ऑडिट पखवाड़ा-2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे नवा रायपुर स्थित एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3’ में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से बलौदाबाजार जिले के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:05 बजे ग्राम सुहेला के दुर्गा मैदान पहुंचकर वहां आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद दोपहर 3:15 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 3:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और 3:50 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
Trending
- 20-21 नवंबर को देवउठनी एकादशी, पूजा समय पढ़ें यह व्रत कथा, हरि कृपा से मिलेगा वैकुंठ में स्थान
- वेलिंगटन: 70 पर 5 विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक वापसी, निकल्स-फिलिप्स की 173 रनों की अटूट साझेदारी ने पलटा मैच
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: दूसरे बुधवार भी जारी रहा ‘रामायण’ का दबदबा, ‘सीन’ और ‘मूकुथी अम्मन 2’ की कमाई में गिरावट दर्ज
- सामान्य वायरल समझकर न टालें बुखार, जोड़ों में दर्द और कमजोरी हो सकती है खतरे की घंटी
- घरेलू हिंसा की रोज़ाना प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने कुल्हाड़ी से किया पति पर हमला, मौत; 24 घंटे में गिरफ्तारी
- चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, ठंड में इजाफे के आसार
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनाएंगी काला दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बलौदाबाजार दौरा आज…


