खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। मरवाही वनमंडल के पेंड्रा वन परिक्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों एक दुर्लभ सफेद भालू चर्चा और भय का विषय बना हुआ है। ताजा मामला कुदरी गांव का है, जहां सड़क किनारे चहलकदमी करते इस अनोखे भालू को राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भालू सड़क पार कर पहाड़ी (डोंगरी) की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सफेद भालू कोई नया मेहमान नहीं है, बल्कि पिछले करीब एक साल से कुदरी और कुड़कई के जंगलों में इसका बसेरा है। सूरज ढलते ही यह अक्सर जंगल से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों के करीब पहुंच जाता है और कुछ देर बाद वापस पहाड़ी की ओर लौट जाता है।
इस भालू की चहलकदमी सिर्फ कुदरी तक सीमित नहीं है। बीते 26 और 27 अक्टूबर की शाम को इसे गिरारी स्थित पटियाला हाउस रेस्टोरेंट के नजदीक देखा गया था। इससे पहले 30 जुलाई को जमड़ीखुर्द और करीब पांच महीने पहले आमादांड गांव में भी ग्रामीणों ने इसी सफेद भालू को देखने का दावा किया था।
Trending
- विधायक दीपेश साहू ने किया धान खरीदी महाभियान का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा 3,100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य
- श्यामनगर देवाडेरा में ANTF की बड़ी कार्रवाई, गांजा खरीदने पहुंचे 30 से अधिक और बिक्री में संलिप्त 5 से 7 संदिग्धों को पकड़ा
- राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन
- जनजातीय गौरव दिवस: खराब मौसम ने रोकी नितिन नवीन की राह, वर्चुअली जुड़े धरमजयगढ़; मुख्यमंत्री साय और स्मृति ईरानी ने संभाली कमान
- बीजापुर में गौ हत्या और तस्करी के खिलाफ फूटा आक्रोश: विभिन्न संगठनों ने निकाली रैली, कलेक्टर को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन
- भारत ने न्यूजीलैंड की जमीन पर रचा इतिहास: 7 साल बाद कीवी घर में फहराया तिरंगा, रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने पलटी हारी हुई बाजी
- मरवाही वनमंडल में दुर्लभ ‘सफेद भालू’ की दस्तक: एक साल से 4 गांवों के आसपास सक्रिय, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत और कौतूहल
- रायपुर में धान खरीदी का महाअभियान शुरू: जोरा उपार्जन केंद्र में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया शुभारंभ, किसानों में भारी उत्साह


