खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। दिनांक 11 नवंबर 2026, बुधवार को बीजापुर प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन वेलफेयर की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के गठन, चुनाव एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में प्राइवेट ठेकेदारों के हितों, कार्यों की गुणवत्ता, आपसी समन्वय तथा संगठन को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही ठेकेदारों और संबंधित पक्षों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने पर जोर दिया गया।
बैठक में मजदूरी एवं निर्माण कार्यों की दरों को लेकर भी चर्चा हुई। सर्वसम्मति से लेबर ठेकेदारों की दर 350 रुपये प्रति स्क्वायर फीट निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय 11 नवंबर 2026 से लागू किया गया है। संगठन ने यह भी निर्णय लिया कि निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले ठेकेदारों पर संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में संगठन का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें श्री पुरुषोत्तम सल्लूर को बीजापुर प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन वेलफेयर का अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का कार्यकाल दो वर्ष निर्धारित किया गया है।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
अध्यक्ष – श्री पुरुषोत्तम सल्लूर
उपाध्यक्ष – श्री प्रमोद चौहान
उपाध्यक्ष – श्री रिंकू जवा
सचिव – श्री गणेश नेगी
सहसचिव – श्री मोहम्मद हुसैन
सहसचिव – श्री अजयपाल बेंटल
कोषाध्यक्ष – श्री संतोष कुमार राव
मीडिया प्रभारी – श्री विक्की बुडवाने
संरक्षक – श्री संतोष बुडवाने
संरक्षक – श्री दिलीप साहू
संरक्षक – श्री लक्ष्मण पांडे
संरक्षक – श्री बंशी सतनामी
सदस्य – श्री भूपेंद्र साहनी सदस्य -आर. एस.मलिक
सदस्य -हीरालाल कोल
सदस्य- पुरुषोत्तम नाग
सदस्य -रामचंद्र रेड्डी
सदस्य- रोशन झाड़ी
सदस्य- अनंतराम
सदस्य -हेतराम समरिते
इसके अलावा संगठन में अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम सल्लूर ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सभी ठेकेदारों को एक मंच पर लाना, उनके हितों की रक्षा करना, आपसी सहयोग बढ़ाना तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।
बैठक का समापन संगठन की एकता, मजबूती और सभी सदस्यों के हित में मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
Trending
- छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
- बीजापुर प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन वेलफेयर-2026 का गठन, पुरुषोत्तम सल्लूर बने अध्यक्ष
- महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, ED ने मांगी कस्टडी और NBW तामील कराने की अर्जी
- छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगा धान खरीदी महाअभियान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की तैयारियों की पुष्टि, धरमजयगढ़ में होगा भव्य ‘जनजाति गौरव दिवस’ समारोह
- भाजपा दीपावली मिलन समारोह विवाद: नेताओं की आपसी बहस का वीडियो बनाने पर पत्रकारों से छीनाझपटी, मंत्री टंकराम वर्मा को करना पड़ा हस्तक्षेप
- विराट-रोहित की मौजूदगी से टीम इंडिया मजबूत, भारत-न्यूजीलैंड चौथे वनडे से पहले स्क्वॉड में बड़े बदलाव
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ की सुनामी: एक ही हफ्ते में 900 करोड़ के पार, रणबीर ने तोड़ा अपनी ही ‘एनिमल’ का रिकॉर्ड; अब निशाने पर ‘पठान’
- छठ महापर्व 2026: 36 घंटे का निर्जला उपवास और शरीर पर इसके वैज्ञानिक प्रभाव


