खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को आज रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। 8 दिन की CBI कस्टोडियल रिमांड खत्म होने के बाद एजेंसी ने दोबारा रिमांड नहीं मांगी।
CBI ने सौरभ को न्यायिक रिमांड पर भेजने की मांग की है। वहीं, ED ने उसके खिलाफ जारी नॉन-बेलेबल वारंट एक्जीक्यूट कराने के लिए कोर्ट में रिक्वेस्ट की है। हाई सिक्योरिटी के बीच सौरभ को कोर्ट लाया गया। इस दौरान CBI और ED दोनों के अधिकारी मौजूद रहे। कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई है।
ED की ओर से वकील सौरभ पांडे ने पक्ष रखा, जबकि बचाव पक्ष की ओर से तुषार गिरी ने पैरवी की। इस मामले में 4 अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया है।
बता दें कि महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामलों की जांच CBI कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस मामले से जुड़ी 13 FIR जांच के लिए CBI को सौंपी थीं। इनमें से 2 मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। इसके अलावा ED भी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही है और सौरभ के खिलाफ अभियोजन शिकायत दाखिल कर चुकी है।
Trending
- छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
- महादेव सट्टा ऐप मामला: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर 7 दिन की न्यायिक रिमांड पर रायपुर सेंट्रल जेल भेजे गए, ED की कस्टडी अर्जी खारिज
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
- सरगुजा संभाग में कांग्रेस का ‘मिशन 2028’: प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का तीन दिवसीय तूफानी दौरा, कोयला खदान प्रभावितों से करेंगे सीधा संवाद
- विशेष लेख : जनजाति विकास के लिए शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से हो रहा है संवर्धन
- छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
- बीजापुर प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन वेलफेयर-2026 का गठन, पुरुषोत्तम सल्लूर बने अध्यक्ष
- महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, ED ने मांगी कस्टडी और NBW तामील कराने की अर्जी


