खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। भोपाल रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान CM साय ने धान खरीदी को लेकर कहा कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
धान खरीदी की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू की जा रही है। सरकार इसकी तैयारियों को लेकर पूरी तरह से तैयार है।
वहीं जनजाति गौरव दिवस को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को पूरे देश में जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का विषय है कि प्रदेश में भी इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में जनजाति गौरव दिवस समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल होंगे।
बता दें कि CM साय भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की स्वर्गीय माता की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की माता जी का तेरहवीं कार्यक्रम है। इसमें शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने जा रहे हैं।
Trending
- महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, ED ने मांगी कस्टडी और NBW तामील कराने की अर्जी
- छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगा धान खरीदी महाअभियान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की तैयारियों की पुष्टि, धरमजयगढ़ में होगा भव्य ‘जनजाति गौरव दिवस’ समारोह
- भाजपा दीपावली मिलन समारोह विवाद: नेताओं की आपसी बहस का वीडियो बनाने पर पत्रकारों से छीनाझपटी, मंत्री टंकराम वर्मा को करना पड़ा हस्तक्षेप
- विराट-रोहित की मौजूदगी से टीम इंडिया मजबूत, भारत-न्यूजीलैंड चौथे वनडे से पहले स्क्वॉड में बड़े बदलाव
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ की सुनामी: एक ही हफ्ते में 900 करोड़ के पार, रणबीर ने तोड़ा अपनी ही ‘एनिमल’ का रिकॉर्ड; अब निशाने पर ‘पठान’
- छठ महापर्व 2026: 36 घंटे का निर्जला उपवास और शरीर पर इसके वैज्ञानिक प्रभाव
- होटल कारोबारी दीपक टंडन पर शिकंजा, बीजेपी नेत्री से 16 लाख ऐंठने का नया आरोप; एआई (AI) के जरिए ब्लैकमेलिंग का खुलासा
- अंधविश्वास का खूनी खेल: बलरामपुर में दो महिलाओं की मौत का ‘दोषी’ मानकर बुजुर्ग विधवा की नृशंस हत्या, 4 गिरफ्तार


