नई दिल्ली। ‘रामायण’ ने आखिरकार देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में धाक जमा ली है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी, रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की यह पौराणिक और भव्य फिल्म, त्योहारी सीजन के बाद अब वर्किंग डेज में भी देश और विदेश, दोनों ही बाजारों में शानदार परफॉर्म कर रही है। रिलीज के 7वें दिन तो इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया और एक सॉलिड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। चलिए यहां दुनियाभर में ‘रामायण’की 7 दिनों की कमाई जानते हैं।
‘रामायण’ ने वर्ल्डवाइड 7वें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘रामायण’अब तूफान बन चुकी है और इसी के साथ ये देश और दुनियाभर में धुआंधार कमाई भी कर रही है। अच्छी बात ये है स्ट्रॉन्ग वर्ड आफ माउथ के चलते ये एपिक फिल्म वीकडेज में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है हालांकि बुधवार को कमाई में मंदी भी देखी गई है। लेकिन फिर भी इसने छप्परफाड़ कलेक्शन किया है।
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क (Sacnilk) के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन, यानी बुधवार 11 नवंबर को भारत में 70.65 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की।
इसी के साथ इसका भारत में अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन 611.05 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 511.10 करोड़ हो गया है।
विदेशों में, फिल्म ने सातवें दिन 25.00 करोड़ की कमाई की, जिससे वहां का कुल ग्रॉस कलेक्शन 323.50 करोड़ तक पहुंच गया है।
इस तरह, फिल्म का दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 934.55 करोड़ हो गया है।
‘रामायण’ बनी वर्ल्डवाइड 7वीं सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म
‘रामायण’ ने रिलीज के 7 दिनों ने दुनियाभर में 934.55 करोड़ का कलेक्शन कर कमाल कर दिया है। इसी के साथ इस फिल्म ने रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर एनिमल की 910.72 करोड़ की लाइफटाइम कमाई को मात दे दी है। वहीं इसने सलमान खान की बजरंगी भाईजान की वर्ल्डवाइड 915 करोड़ की लाइफटाइम कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ ये दुनियाभर में बॉलीवुड की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। अब इसका अगला टारगेट पठान के 1069.85 करोड़ के कलेक्शन को मात देना है। उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड तक ‘रामायण’ इस उपलब्धि को हर हाल में हासिल कर लेगी और लिस्ट में छठी पोजिशन पर पहुंच जाएगी।
Trending
- विराट-रोहित की मौजूदगी से टीम इंडिया मजबूत, भारत-न्यूजीलैंड चौथे वनडे से पहले स्क्वॉड में बड़े बदलाव
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ की सुनामी: एक ही हफ्ते में 900 करोड़ के पार, रणबीर ने तोड़ा अपनी ही ‘एनिमल’ का रिकॉर्ड; अब निशाने पर ‘पठान’
- छठ महापर्व 2026: 36 घंटे का निर्जला उपवास और शरीर पर इसके वैज्ञानिक प्रभाव
- होटल कारोबारी दीपक टंडन पर शिकंजा, बीजेपी नेत्री से 16 लाख ऐंठने का नया आरोप; एआई (AI) के जरिए ब्लैकमेलिंग का खुलासा
- अंधविश्वास का खूनी खेल: बलरामपुर में दो महिलाओं की मौत का ‘दोषी’ मानकर बुजुर्ग विधवा की नृशंस हत्या, 4 गिरफ्तार
- पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का कड़ा रुख: 3 निलंबित, 57 का अक्टूबर वेतन रुका और सेवा समाप्ति की चेतावनी
- छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से थमी ठंड की रफ्तार, तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार
- आज से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका


