खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) स्पष्ट करना चाहती है कि पार्टी के अध्यक्ष अमित जोगी जी के फरार होने अथवा गायब होने की खबरें पूरी तरह भ्रामक एवं निराधार हैं।
आज पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री निलेश चौहान ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर अमित जोगी जी द्वारा ईमेल के माध्यम से भेजा गया जवाब एवं उनका पक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान थाना प्रभारी को अवगत कराया गया कि अमित जोगी जी 2 नवंबर से 8 नवंबर तक पूर्व निर्धारित निजी कार्यक्रम के तहत प्रदेश से बाहर हैं।
उन्हें ईमेल के माध्यम से अपनी स्थिति से अवगत करा दिया गया है तथा 9 नवंबर को प्रदेश लौटने के बाद वे स्वयं थाने में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगे और जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
ऐसे में उनके पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को एफआईआर से जोड़कर फरार होने की अफवाह फैलाना अनुचित है। पार्टी कानून का सम्मान करती है और हमें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है।
हम मीडिया एवं आम नागरिकों से अपील करते हैं कि तथ्यों की पुष्टि किए बिना भ्रामक खबरें और अफवाहें न फैलाएं।
Trending
- राजनांदगांव में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: बसंतपुर थाने का प्रधान आरक्षक 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- अमित जोगी के फरार होने की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद: 9 नवंबर को स्वयं थाने में पेश होकर दर्ज कराएंगे अपना बयान- जनता कांग्रेस
- महतारी वंदन योजना: नीतू सिंह को मिल रहा छोटी-छोटी जरूरतों में सहयोग
- बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण हेतु जिले में चल रहा जागरूकता अभियान
- शाला से बाहर बच्चों की पहचान और शिक्षा से जोड़ने में मददगार बनेगा ‘लइका चिन्हारी’ ऐप
- राज्योत्सव में प्रतिभाओं को मिला सम्मान- राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित
- जनदर्शन में मिले 53 आवेदन, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश
- कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता- अरुण साव


