Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
Author: Khabar World
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र 14 जुलाई से, महज 5 बैठकें- वित्तीय और विधायी कार्यों पर रहेगा फोकस
14 से 18 जुलाई तक चलेगा सत्र, अधिसूचना जारी खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बहुप्रतीक्षित मॉनसून सत्र 14 जुलाई से प्रारंभ होगा। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह सत्र कुल 5 कार्यदिवसों का होगा और 18 जुलाई को संपन्न होगा। इस दौरान वित्तीय और विधायी कार्यों का निष्पादन प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। * अधिसूचना में मुख्य बिंदु: 📍 सत्र की अवधि: 14 जुलाई (रविवार) से 18 जुलाई (गुरुवार) तक 🏛️ कुल बैठकें: 5 📄 मुख्य एजेंडा: वित्तीय प्रस्तावों पर चर्चा, विधेयकों की प्रस्तुति और पारित करना, तथा राज्य सरकार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए चयनित रायपुर की सुपूर्वा अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की। डेका ने उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा राजकीय गमछा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। डेका ने कहा कि सुपूर्वा अग्रवाल छत्तीसगढ़ की गौरव हैं। उनकी उपलब्धियों से राज्य के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर मोहन अग्रवाल, डॉ. अनिता अग्रवाल, आशुतोष सिंघल, शुभम अग्रवाल एवं सुअग्रवाल के अन्य परिजन भी उपस्थित थे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के एक शराब दुकान का सुपरवाइजर करीब 5 लाख रुपए लेकर फरार बताया जा रहा है। ये खुलासा आबकारी विभाग के राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम द्वारा जांच के बाद हुआ है। आबकारी विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि शास्त्री मार्केट स्थित शराब दुकान की जांच सोमवार को की गई। जांच में खुलासा हुआ कि दुकान का सुपरवाइजर फरार है। इसके बाद आबकारी विभाग ने जब लेखा-जोखा किया तो पता चला कि करीब 6 लाख 30 हजार रुपए का हिसाब में झोल है। इसके बाद पूछताछ में पता चला कि दुकान का सुपरवाइजर करीब…
कलयुग के राजा के कोप से बचना है तो इन मंदिरों का करें दर्शन, राहु- केतु और शनि देव की भी बरसेगी कृपा
कुंडली के नव ग्रहों में से जिसे कलयुग का राजा माना गया है, वह राहु है। राहु और केतु को छाया ग्रह की संज्ञा दी गई है। ऐसे में राहु और केतु अगर किसी की कुंडली में उच्च स्थिति में हों, तो वह अप्रत्याशित सफलता और लाभ प्रदान करते हैं और जातक को राजयोग जैसा सुख प्राप्त होता है। वहीं, अगर राहु खराब स्थिति में हो, तो वह इच्छाओं, भ्रम, डर, छल आदि से जातक का जीवन बर्बाद कर देता है। कलयुग की प्रमुख विशेषताएं क्या है? ऐसे में राहु को कलयुग का राजा माना गया है। क्योंकि कलयुग की…
नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले स्पिनर दिग्वेश राठी अपने नोटबुक सेलिब्रेशन के कारण पूरे सीजन चर्चा में रहे। उन पर इस कारण एक मैच का प्रतिबंध भी लगा था। अब एक बार फिर वह चर्चा में है, इस बार वजह लोकल टी20 क्रिकेट लीग में उनकी जादुई गेंदबाजी है। उन्होंने लगातार 5 गेंदों में पर 5 विकेट चटकाकर सामने वाली टीम को धराशाई कर दिया। इस मैच के 15वें ओवर में उन्होंने लगातार 5 गेंदों पर 5 बल्लेबाजों को आउट किया। पहली तीन गेंदों पर उन्होंने दाएं हाथ के बल्लेबाजों को बोल्ड किया, इसके…
नई दिल्ली। सितारे जमीन पर 20 जून को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में आमिर खान कोच की भूमिका में हैं। तीन साल के बाद आमिर खान स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। फिल्म कैसा परफॉर्म करेगी इसे लेकर फैंस एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आइए जानते हैं कि कैसा होगा फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन। बता दें कि आमिर खान की पिछली सक्सेसफुल फिल्म दंगल थी। ये फिल्म 2016 में आई थी। इसके बाद आई उनकी लाल सिंह चड्ढा और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान दोनों ही फ्लॉप रही। अब आमिर स्पोर्ट्स ड्रामा लेकर आ रहे हैं। फिल्म का कलेक्शन पूरी…
नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) और कूलर ही लोगों का सहारा होते हैं। ये दोनों ही डिवाइस गर्मी से बचाने में कारगर साबित होती हैं। कूलर में पानी डालकर हवा को ठंडा किया जाता है, जबकि एसी में गैस होती है, जो कमरा ठंडा करती है। कई लोग एसी को सेहत के लिए नुकसानदायक मानते हैं, जबकि कई लोग कूलर को शरीर के लिए ठीक नहीं मानते हैं। अब सवाल है कि गर्मी से राहत पाने के लिए AC बेहतर विकल्प है या कूलर? चलिए इस बारे में चौंकाने वाले फैक्ट जान लेते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को अब गर्मी से राहत मिलने लगी है है। ऐसा इसलिए क्योंकि, अब प्रदेश में मानसून सक्रीय हो रहा है। सोमवार की शाम राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में मौसम ने करवट ली थी। वहीं अगर मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो, आज रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में मौसम खुशनुमा बना रहेगा। मंगलवार की शाम को रायपुर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आएगी। आपको बता दें कि, प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई जिलों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कोटा पुलिस ने देर रात ढाबा, लॉज व होटल में दबिश देकर शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। माहामाया ढाबा में बिना लाईसेंस के शराब बिक्री की जा रही थी। पुलिस की टीम ने दबिश देकर मैनेजर को गिरफ्तार मामला दर्ज कर लिया है। कोटा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने बताया कि ग्राम गोबरीपाठ स्थित महामाया ढाबा में अवैध रूप से शराब की बिक्री होती है। ढाबा को सामान्य मदिरालय के रूप में उपयोग कर लोगों को शराब परोसा जाता है। सूचना पर पुलिस की टीम ने रविवार की देर रात ढाबा में छापामार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। बजरमुंडा मुआवजा घोटाले में तत्कालीन एसडीएम अशोक कुमार मार्बल को सस्पेंड कर दिया गया है। बजरमुंडा मुआवजे में 100 करोड़ की जगह 415 करोड़ रुपए मुआवजा बांटे जाने की खबर सामने आने के बाद राज्य सरकार ने एक्शन लेते हुए पूरे मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) को सौंपने की तैयारी है। इसके पहले तत्कालीन रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने इस मामले में 7 लोगों को आरोपी पाया था, और सभी पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश किया था। लेकिन घरघोड़ा में एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया अभी चल ही रही है। इससे पहले शासन…

