Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम

    November 20, 2026

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

    November 20, 2026

    चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
    • अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
    • चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
    • छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
    • बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
    • 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
    • अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
    • देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » कलयुग के राजा के कोप से बचना है तो इन मंदिरों का करें दर्शन, राहु- केतु और शनि देव की भी बरसेगी कृपा
    धर्म आध्यात्म

    कलयुग के राजा के कोप से बचना है तो इन मंदिरों का करें दर्शन, राहु- केतु और शनि देव की भी बरसेगी कृपा

    Khabar WorldBy Khabar WorldJune 17, 2025No Comments55 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    कुंडली के नव ग्रहों में से जिसे कलयुग का राजा माना गया है, वह राहु है। राहु और केतु को छाया ग्रह की संज्ञा दी गई है। ऐसे में राहु और केतु अगर किसी की कुंडली में उच्च स्थिति में हों, तो वह अप्रत्याशित सफलता और लाभ प्रदान करते हैं और जातक को राजयोग जैसा सुख प्राप्त होता है। वहीं, अगर राहु खराब स्थिति में हो, तो वह इच्छाओं, भ्रम, डर, छल आदि से जातक का जीवन बर्बाद कर देता है।
    कलयुग की प्रमुख विशेषताएं क्या है?
    ऐसे में राहु को कलयुग का राजा माना गया है। क्योंकि कलयुग की प्रमुख विशेषताएं इच्छाओं, भ्रम, भौतिकवाद और छल की अधिकता है। इसके साथ ही इस युग में अराजकता, महत्वाकांक्षा और सांसारिक लाभ की खोज लोगों की प्राथमिकता है जो राहु के भी लक्षण हैं।
    ऐसे में राहु की दशा, अंतर्दशा, प्रत्यंतरदशा के साथ ही कुंडली में खराब राहु के होने पर आदमी का जीवन कष्ट, भ्रम की स्थिति, स्वास्थ्य हानि, क्लेश, धन हानि, पारिवारिक सुख में कमी, संतान सुख में कमी, जिद्दी स्वभाव, करियर बुरी तरह डिस्टर्ब होना और अपनों से धोखा जैसी स्थिति पैदा करता है। ऐसे में इससे उबरने के लिए राहु की शांति का उपाय जरूरी है। वैसे राहु की अधिष्ठात्री देवी, जिसकी पूजा करने से हमें इन कष्टों से मुक्ति मिल सकती है, वह मां सरस्वती हैं। इसके अलावा राहु जनित कष्ट से मुक्ति के लिए भगवान शिव, भगवान गणेश, हनुमान जी और भगवान विष्णु की पूजा करना भी श्रेयकर माना जाता है।
    ‘भारत में राहु की पूजा के लिए कुछ गिने-चुने मंदिर हैं’
    वैसे शिव की पूजा से सभी ग्रहों की विपरीत दशाओं से मुक्ति पाई जा सकती है। ऐसे में भारत में राहु की पूजा के लिए कुछ गिने-चुने मंदिर हैं, जिसमें से एक मंदिर तो ऐसा है जिसे राहु मंदिर के नाम से ही जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विष्णु ने जब अमृत पान के बाद राक्षस स्वरभानु का सिर और धड़ सुदर्शन चक्र से काटकर अलग कर दिया, तो उसका सिर जिस स्थान पर गिरा, वहीं पर यह मंदिर स्थित है।
    यह राहु मंदिर देवभूम‍ि उत्तराखंड के पौड़ी ज‍िले के थलीसैंड ब्‍लॉक में पड़ने वाले पैठाणी गांव में स्‍थ‍ित है। वैसे इसे देश का इकलौता राहु मंदिर कहा जाता है। इस मंद‍िर में राहु की पूजा भगवान श‍िव के साथ होती है। इसके साथ ही इस मंदिर को इन्द्रेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं कि भगवान इंद्र ने राजपाठ छीन जाने के बाद यहां महादेव की कठोर तपस्या की थी और फिर से अपना राजपाठ पाया था। इस मंद‍िर को लेकर मान्‍यता है क‍ि अगर यहां पर क‍िसी वजह से राहु का पूजन बाध‍ित क‍िया जाता है, तो भगवान शि‍व उससे नाराज हो जाते हैं।
    मंदिर दो नदियों के संगम पर स्थित
    यह मंदिर दो नदियों के संगम पर स्थित है। इस मंदिर के पूर्वी और पश्चिमी भाग में नयार नदियों का संगम है। मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण पांडवों ने करवाया था। अपनी स्वर्गारोहण के दौरान राहु की दशा से मुक्ति के लिए इसी स्थान पर पांडवों ने राहु देव और शिव की आराधना की थी। इसके साथ ही यह भी प्रचलित है कि आद‍ि शंकराचार्य जब हिमालय की यात्रा के दौरान इस स्‍थान पर पहुंचे, तो उन्‍हें महसूस हुआ क‍ि इस स्‍थान पर राहु का प्रकोप है। जिसके बाद उन्‍होंने वहां पर एक मंदिर की स्थापना की। इस मंद‍िर में भगवान शिव के साथ राहु की प्रतिमा स्थापित की गई है।
    मंदिर की दीवारों पर राहु के कटे सिर के साथ-साथ भगवान विष्णु के सुदर्शन की कारीगरी भी की गई है। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु द्वारा राहु का सिर काटे जाने के बाद यहां पत्थरों के नीचे राहु का सिर दबा हुआ है। वह स्थान मंदिर से नीचे 50 मीटर की दूरी पर स्थित है, जो दो नदियों के संगम पर है। जहां एक शिलाखंड है जिसे राहु शिला के नाम से जाना जाता है। यहां जिन दो नदियों का संगम है उसे उर्मिका और नवालिका (पश्चिमी नयार नदी ) के नाम से जानते हैं। यह नदी यहां संगम के बाद आगे बढ़कर स्योलीगाड़ नदी (रथवाहिनी नदी) के नाम से जानी जाती है।
    वैसे उत्तर और दक्षिण भारत दोनों ही ओर राहु के मंदिर स्थित हैं। जहां लोग राहु दोष से मुक्ति के लिए पूजा कराते हैं। लेकिन उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पैठाणी गांव में स्थित इस मंदिर को राहु मंदिर के रूप में पूरी दुनिया में मान्यता मिली हुई है और इसका जिक्र स्कंदपुराण और राहु पुराण में भी पढ़ने को मिलता है।
    भारत में कहा- कहा हैं राहु के मंदिर?
    इसके साथ राहु का एक मंदिर भारत के दक्षिण राज्य तमिलनाडु के कुंभकोणम के बाहरी इलाके में थिरुनागेश्वरम गांव में स्थित, थिरुनागेश्वरम मंदिर (जिसे राहु मंदिर के नाम से भी जाना जाता है), यह भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन हिंदू मंदिर है। यह मंदिर नौ ग्रहों- नवग्रह स्थलम, खासकर राहु से जुड़ा हुआ है। मंदिर में शिवलिंग स्थापित है, जिसे नागनाथर के रूप में पूजा जाता है, और भगवान शिव की पत्नी देवी पार्वती, जिन्हें पीरसूदी के रूप में यहां पूजा जाता है।
    माना जाता है कि चोल काल में इसका निर्माण हुआ था, इस मंदिर में चार विस्तृत गोपुरम हैं। यहां प्रमुख मंदिर नागनाथर (शिव), राहु और पीरसूदी अम्मन (पार्वती) के हैं। कुंभकोणम या कुंबकोनम भारत के तमिलनाडु राज्य के तंजावूर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह अपने मंदिरों, तालाबों और 12 साला कुंभ मेले के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर ब्रह्मा मंदिर भी है। कुंभकोणम उत्तर में कावेरी नदी और दक्षिण में अरसलार नदी के बीच बसा हुआ है।
    ‘भारत में राहु की पूजा के लिए एक और मंदिर प्रसिद्ध है’
    वहीं दक्षिण भारत में राहु की पूजा के लिए एक और मंदिर प्रसिद्ध है। जहां राहु और केतु का दोष एक साथ मिटता है। यह मंदिर आंध्र प्रदेश में स्थित है, जिसे श्री कालहस्ती मंदिर के नाम से प्रसिद्धि मिली है। यह राहु-केतु मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन, यहां केतु के साथ राहु की पूजा की जाती है।
    बता दें कि आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के पास पेन्नार नदी की शाखा स्वर्णमुखी नदी के तट के पास श्रीकालहस्ती मंदिर स्थित है। इस मंदिर में कई शिवलिंग स्थापित हैं। यहां स्थित जो शिवलिंग है उसे दक्षिण के पंचतत्व लिंगों में वायु तत्व लिंग माना जाता है। यानी इसकी पूजा के समय पूजारी भी यहां पर लिंग का स्पर्श नहीं कर सकते हैं। ऐसे में मूर्ति के पास स्थापित स्वर्ण पट्ट पर शिवलिंग के लिए फूल-माला इत्यादि चढ़ाई जाती है।
    इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां प्रभु कालहस्ती वर के दर्शन अर्जुन ने किए थे। यहां शिव लिंग की ऊंचाई लगभग 4 फीट है। यहां के बारे में मान्यता है कि यहां दर्शन और पूजन करने से राहु और केतु के सभी दोषों से मुक्ति मिल जाती है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

    November 20, 2026

    20-21 नवंबर को देवउठनी एकादशी, पूजा समय पढ़ें यह व्रत कथा, हरि कृपा से मिलेगा वैकुंठ में स्थान

    November 19, 2026

    छठ पूजा के समय करें छठी मैय्या की आरती, पूरी होंगी मनोकामनाएं!

    November 15, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बस्तर

    सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम

    By Khabar WorldNovember 20, 20260

    राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मिली 50 हजार रुपये की सहायता, आज 30 से…

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

    November 20, 2026

    चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम

    November 20, 2026

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

    November 20, 2026

    चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह

    November 20, 2026

    बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका

    November 20, 2026

    32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

    November 20, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.