Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शहर में लगातार बाइक चोरी के मामलों में एसीसीयू को बड़ी सफलता मिली है। सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए टीम ने बिलासपुर, जांजगीर और दुर्ग में सक्रिय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 6 बाइक समेत तीन खरीददार भी पकड़े गए। पकड़े गए चोरों में 19 साल का मास्टर माइंड भी शामिल है। एसएसपी रजनेश सिंह ने लगातार बाइक चोरी के मामले बढ़ने के बाद एससीसीयू को जांच के निर्देश दिए थे। टीम ने शहर के अलग-अलग जगहों के करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और रूट चार्ट तैयार कर संदिग्धों की…

Read More

कहा- यह फैसला प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता, संवेदनशीलता और देशवासियों के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्र सरकार ने डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती करते हुए एक्साइज ड्यूटी को मात्र 3 रुपए प्रति लीटर करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में कहा कि इस निर्णय से देश के प्रत्येक परिवार, किसान, श्रमिक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की लोक संस्कृति और परंपराएं अक्सर दुनिया को चौंकाती रही हैं। इसी कड़ी में कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के ग्राम बैलगांव से एक ऐसा विवाह सामने आया है, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। यहां एक युवक ने दो युवतियों के साथ एक ही मंडप में सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। इस अनोखी शादी का निमंत्रण पत्र (कार्ड) और शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कार्ड में एक दूल्हे के साथ दो दुल्हनों के नाम छपे हैं। वहीं वायरल वीडियो में दूल्हा…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका में एक बार फिर कोरोना के मामलों में अचानक बढ़ोतरी ने चिंता बढ़ा दी है। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरस का एक नया BA.3.2 वेरिएंट सामने आया है। CDC के अनुसार, 11 फरवरी तक BA.3.2 वेरिएंट 23 देशों में पाया गया है। एक्सपर्ट का कहना है कि यह वेरिएंट इम्यून सिस्टम को आंशिक रूप से चकमा देने की क्षमता रखता है, जिससे दोबारा इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि डॉक्टरों का मानना है कि मौजूदा स्थिति पहले जैसी गंभीर नहीं है। पिछले कुछ सालों में बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन ले चुके हैं या इंफेक्शन से…

Read More

चैत्र नवरात्रि की महानवमी 27 मार्च 2026 को है। नवमी तिथि पर नवरात्रि का समापन होता है। इस दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा, कन्या पूजन और हवन करने का विधान है।नवरात्रि के आखिरी दिन महानवमी पर हवन बहुत मायने रखता है। ये 9 दिन की पूजा के पूर्ण होने का प्रतीक है। नवरात्रि की महानवमी हवन करने का मुहूर्त,नियम, इस दौरान अग्निवास क्यों देखा जाता है इसका महत्व, विधि सब जानें। चैत्र नवरात्रि नवमी पर हवन का मुहूर्त चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि 27 मार्च 2026 को सुबह 10.06 मिनट तक ही है। ऐसे में नवमी तिथि के समापन से…

Read More

नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर फिर से इतिहास लिख रही है। इस फ़िल्म ने महज़ हफ्ते भर में सुपरफास्ट स्पीड से 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर कमाल कर डाला है। वहीं रिलीज के 8वें दिन राम नवमी के मौके पर भी ‘धुरंधर 2’ ने कमाल कर दिखाया है और छप्पर फाड़ कलेक्शन से एक बार फिर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया गै। चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 8वें दिन कितना कलेक्शन किया है? ‘धुरंधर 2’ ने 8वें दिन कितनी की कमाई? बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की…

Read More

नई दिल्ली। गर्मी के दिनों में शरीर को ज्यादा मात्रा में पानी की जरूरत होती है। ऐसे में तरबूज और खरबूज डाइट में शामिल करने के लिए बेहतरीन फल साबित होते हैं। अगर आपको सिर्फ शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना है, तो तरबूज एक बेहतरीन विकल्प है। लेकिन अगर आप बेहतर पोषण, पाचन और इम्यूनिटी चाहते हैं, तो खरबूजा ज्यादा फायदेमंद है। गर्मियों में बॉडी में पानी की कमी की समस्या बहुत ही कॉमन हो जाती है। ऐसे में खान-पान में बदलाव लाना जरूरी हो जाता है। डाइट में ऐसे फलों और सब्जियों को शामिल करना होता है, जिसमें…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है, जहां मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। फिलहाल प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश से मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। राजनांदगांव में सबसे अधिक 40.0°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.9°C रहा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा विधानसभा के पूर्व विधायक और वर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के पिता, स्व. सुरेंद्र छाबड़ा ने आज अंतिम सांस ली। वे न केवल एक प्रतिष्ठित व्यवसायी थे, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी पैठ थी। वर्तमान में वे लायंस क्लब के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। प्रमुख हस्तियों ने जताया शोक छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा: “स्व. सुरेंद्र छाबड़ा जी नगर के एक प्रतिष्ठित नागरिक थे। उनका जाना बेमेतरा के लिए…

Read More

नई दिल्ली। भारत में लॉकडाउन की अटकलों के बीच भारत सरकार ने साफ किया है कि ऐसी कोई भी योजना नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से संसद में दिए गए भाषण में कोरोना के जिक्र के बाद ऐसी अटकलें लगने लगी थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई थी कि क्या देश में लॉकडाउन लग सकता है। खास बात है कि साल 2020 में 24 मार्च को ही पीएम मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन की घोषणा की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन की अफवाहों…

Read More