खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा विधानसभा के पूर्व विधायक और वर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के पिता, स्व. सुरेंद्र छाबड़ा ने आज अंतिम सांस ली। वे न केवल एक प्रतिष्ठित व्यवसायी थे, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी पैठ थी। वर्तमान में वे लायंस क्लब के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
प्रमुख हस्तियों ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा:
“स्व. सुरेंद्र छाबड़ा जी नगर के एक प्रतिष्ठित नागरिक थे। उनका जाना बेमेतरा के लिए एक बड़ी क्षति है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं आशीष छाबड़ा जी और उनके पूरे परिवार के साथ हैं।”


