Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के दुगूकोंदल थाना क्षेत्र में 9 महीने पहले हुई मितानिन जयंती मंडल हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के 40 हजार रुपए को लेकर आरोपी तारकचंद विश्वकर्मा उर्फ चंदन ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मामले में सोनपाल निवासी 19 वर्षीय तारकचंद विश्वकर्मा उर्फ चंदन को दुगूकोंदल पुलिस ने आज शनिवार काे गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के 40 हजार रुपए को लेकर विवाद के कारण हत्या करने की बात स्वीकार किया है। दुगूकोंदल पुलिस के अनुसार 18 जून 2025 को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले की चारामा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग से दोस्ती कर इस घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में 24 दिसंबर 2025 को चारामा थाने में एक नाबालिग लड़की के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान नाबालिग को बरामद कर लिया। नाबालिग ने बताया कि आरोपी सौरभ उर्फ बिट्टू शर्मा (निवासी सतना, मध्यप्रदेश) ने इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की और उसे अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया…

Read More

मुख्यमंत्री ने सूरजपुर जिले में 185 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन कुदरगढ़ में सर्वसुविधायुक्त नवनिर्मित विश्रामगृह का लोकार्पण खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज चैत्र नवरात्रि की तृतीया तिथि के पावन अवसर पर सूरजपुर जिले के विकासखण्ड ओड़गी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरगढ़ पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का भव्य विकास होगा। माता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सूरजपुर जिले में 185 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने माँ कुदरगढ़ी के पावन धाम में…

Read More

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज चैत्र नवरात्रि की तृतीया तिथि के पावन अवसर पर कुदरगढ़ी माता के दर्शन करने सूरजपुर जिले स्थित कुदरगढ़ी माता मंदिर पहुंचे। कुदरगढ़ महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने मंदिर के नीचे प्रांगण स्थल पर ही हिंगुलाज माता एवं झगरा खाड़ देवता की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार चंदन लगाकर एवं चुनरी चढ़ाकर श्रद्धापूर्वक माता का नमन किया। इस दौरान स्थानीय बैगा राम कुमार बंछोर ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। उनके परिवार की लगभग 10 पीढ़ियां कुदरगढ़ी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। फेसबुक फ्रेंड ने युवती को शादी का झांसा देकर लगातार 22 माह तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता द्वारा शादी के लिए कहने पर इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में अपराध दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 20 मार्च 2026 को महिला थाना में रायगढ़ निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया था कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से रामभाठा निवासी प्रतीक सिदार से हुई थी। फेसबुक पर मैसेज आने पर युवती ने प्रतीक सिदार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज भोरमदेव मंदिर परिसर में भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण से जुड़े विभागों और ठेकेदारों की मैराथन समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्रोजेक्ट में मुख्य मंदिर परिसर का उन्नयन, सरोवर का सौंदर्यीकरण, मड़वा महल, छेरकी महल, रामचुवा, सरोदा, पार्किंग में अब तक हुए कार्यों की प्रगति की गहनता से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता और समय सीमा पर पूर्णता इन दो पैमानों पर सभी कामों की मॉनिटरिंग होगी। इसके लिए जिला स्तर पर निगरानी समिति गठित की गई है। उन्होंने सभी ठेकेदारों से कहा कि 15-15 दिन में किए जाने वाले कार्यों की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला व पूर्व विधायक रेखचंद जैन के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियो ने आज झीरम घाटी में बने शहीद स्मारक का निरीक्षण किया। शहीद स्मारक में निरीक्षण पश्चात शहीद स्व.महेंद्र कर्मा जी व शहीद स्व.नंदकुमार पटेल की तस्वीर को खंडित करना पाए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा इस प्रकार शहीद कांग्रेस नेताओं का अपमान कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। शहीद स्मारक में शहीद स्व.महेंद्र कर्मा व शहीद स्व.नंदकुमार पटेल की तस्वीर को खंडित पाए जाने पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर में ‘विकासखंड स्तरीय दिव्यांगजन शिविर’ का आयोजन किया गया। कलेक्टर आकाश छिकारा के दिशा-निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक और जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रीना लक्ष्मी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुए इस शिविर में क्षेत्र के कुल 78 हितग्राही लाभान्वित हुए। इस विशेष आयोजन का मुख्य लक्ष्य दिव्यांगजनों को एक ही छत के नीचे विशेषज्ञ स्वास्थ्य परीक्षण, तत्काल उपचार और यूडीआईडी कार्ड जैसी महत्वपूर्ण शासकीय सुविधाएं उपलब्ध…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के नरहरपुर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब शोक का माहौल है। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा जुनवानी चौक के आगे चनार मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बनसागर निवासी विकास शोरी अपनी भाभी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंडागांव। नक्सली संगठन का आधार लगभग समाप्त हाेने के कगार में पंहुचने के साथ ही नक्सलियों के आत्मसमर्पण, पुलिस की सख्ती और प्रशासन के तालमेल से जिन इलाकों तक पहुंचना मुश्किल था, वहां अब पक्की सड़कों का जाल बिछ रहा है, विकास कार्यों को नई गति मिली है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में फेज-1 से फेज-3 तक कुल 778 कार्यों के माध्यम से लगभग 1495 किलोमीटर सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं फेज-4 में 171 किलोमीटर लंबाई के 35 मार्गों पर निर्माण कार्य जारी है, जिसमें नक्सल प्रभावित और लंबे समय से…

Read More