खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले की चारामा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग से दोस्ती कर इस घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में 24 दिसंबर 2025 को चारामा थाने में एक नाबालिग लड़की के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान नाबालिग को बरामद कर लिया।
नाबालिग ने बताया कि आरोपी सौरभ उर्फ बिट्टू शर्मा (निवासी सतना, मध्यप्रदेश) ने इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की और उसे अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। कांकेर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अज्ञात व्यक्तियों से मित्रता करने में सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक टीम का गठन किया। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से आरोपी का पता पुणे, महाराष्ट्र में चला। इसके बाद पुलिस टीम को तत्काल पुणे रवाना किया गया। पुणे पहुंची टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी सौरभ उर्फ बिट्टू शर्मा उर्फ नीलेश, पिता अनुज लाल वासुदेव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बाहरी, थाना सीधी, जिला सीधी (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज शनिवार काे रिमांड में रवाना किया गया।
Trending
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ
- सफलता की गूंज: ‘आत्मा’ योजना ने बदली मुंगेली के किसान गोविंद जायसवाल की किस्मत
- आधार सेवा केंद्र बना मददगार, करुणा जांगड़े की जन्मतिथि में सुधार से दूर हुई भविष्य की बाधा
- पालचुवा शासकीय स्कूल में तोड़फोड़, कलेक्टर के सख्त निर्देश पर FIR दर्ज
- नक्सल मुक्त बस्तर के बाद अंदरूनी इलाकों में छात्रावासो का निर्माण हाे रहे, पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा- महेश कश्यप
- महापौर हुए लापता, शहर की मूलभूत सुविधाएं व विकास कार्य अधर में- राजेश चौधरी
- नशे में धुत पति की हैवानियत, पत्नी की नृशंस हत्या; निजी अंगों में बोतल डालने की आशंका से सनसनी


