खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। फेसबुक फ्रेंड ने युवती को शादी का झांसा देकर लगातार 22 माह तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता द्वारा शादी के लिए कहने पर इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में अपराध दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 20 मार्च 2026 को महिला थाना में रायगढ़ निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया था कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से रामभाठा निवासी प्रतीक सिदार से हुई थी। फेसबुक पर मैसेज आने पर युवती ने प्रतीक सिदार से बातचीत शुरू की। बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई और आरोपी द्वारा युवती को प्रेमजाल में फांस लिया गया। जिसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार आरोपी उससे संपर्क बनाए रखा। पीड़िता के अनुसार चार मार्च 2024 से जनवरी 2026 तक आरोपी ने विभिन्न स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बाद में जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की बात कही तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया।
युवती की रिपोर्ट पर महिला थाना में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता का कथन लिया गया तथा मेडिकल परीक्षण करवाया गया। प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी प्रतीक सिदार पिता परशुराम सिदार उम्र 26 वर्ष निवासी रामभाठा,जवाहर नगर थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ को उसके निवास से हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी को विधिवत न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। हर शिकायत पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
Trending
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ
- सफलता की गूंज: ‘आत्मा’ योजना ने बदली मुंगेली के किसान गोविंद जायसवाल की किस्मत


