खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंडागांव। नक्सली संगठन का आधार लगभग समाप्त हाेने के कगार में पंहुचने के साथ ही नक्सलियों के आत्मसमर्पण, पुलिस की सख्ती और प्रशासन के तालमेल से जिन इलाकों तक पहुंचना मुश्किल था, वहां अब पक्की सड़कों का जाल बिछ रहा है, विकास कार्यों को नई गति मिली है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में फेज-1 से फेज-3 तक कुल 778 कार्यों के माध्यम से लगभग 1495 किलोमीटर सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं फेज-4 में 171 किलोमीटर लंबाई के 35 मार्गों पर निर्माण कार्य जारी है, जिसमें नक्सल प्रभावित और लंबे समय से लंबित मार्गों को प्राथमिकता दी जा रही है। वर्ष 2016-17 में स्वीकृत कुधुर-तुमड़ीवाल और कुधुर-हड़ेली मार्ग नक्सली प्रभाव के चलते वर्षों तक अधूरे रहे। अब 2026 में पुलिस सुरक्षा के बीच जिले के 1053 गांव और 411 पंचायतें सड़क नेटवर्क से जुड़ चुकी हैं। घने जंगलों से गुजरने वाली ये सड़कें अब ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा बनती जा रही हैं।
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बताया कि नक्सलियों के आत्मसमर्पण और पुलिस की सक्रियता से संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा का माहौल बना है। नए पुलिस कैंप, थाने और चौकियों के कारण विकास कार्यों में तेजी आई है। कुधुर से तुमड़ीवाल तक 11 किलोमीटर सड़क लगभग पूरी हो चुकी है, जबकि 30 अन्य मार्गों पर कार्य जारी है।
एसपी पंकज चंद्रा ने कहा कि तुमड़ीवाल, कुधुर और हड़ेली क्षेत्र कभी नक्सलियों के गढ़ थे। वर्ष 2007 में कुधुर में 9 जवानों की शहादत इस क्षेत्र की गंभीर स्थिति को दर्शाती है। पुलिस की सतत कार्यवाही से हालात बदल गए हैं, सड़क निर्माण तेजी से हो रहा है। अब तक जिले के 1053 गांव और 411 पंचायतें सड़क नेटवर्क से जुड़ चुकी हैं, जिसका सीधा असर ग्रामीण जीवन और विकास पर देखने को मिल रहा है।
Trending
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ
- सफलता की गूंज: ‘आत्मा’ योजना ने बदली मुंगेली के किसान गोविंद जायसवाल की किस्मत


