खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के दुगूकोंदल थाना क्षेत्र में 9 महीने पहले हुई मितानिन जयंती मंडल हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के 40 हजार रुपए को लेकर आरोपी तारकचंद विश्वकर्मा उर्फ चंदन ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मामले में सोनपाल निवासी 19 वर्षीय तारकचंद विश्वकर्मा उर्फ चंदन को दुगूकोंदल पुलिस ने आज शनिवार काे गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के 40 हजार रुपए को लेकर विवाद के कारण हत्या करने की बात स्वीकार किया है।
दुगूकोंदल पुलिस के अनुसार 18 जून 2025 को जंगल में जयंती मंडल का शव मिला था। जांच में सामने आया कि उनकी पत्थर से वार कर हत्या की गई थी। आरोप है कि आरोपी तारकचंद विश्वकर्मा उर्फ चंदन ने पैसे लेने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास मकान का निर्माण नहीं करवाया। पैसे वापस मांगने पर उन्होंने टालमटोल किया और इनकार कर दिया, जिससे आरोपी तारकचंद विश्वकर्मा उर्फ चंदन नाराज था। 18 जून 2025 को आरोपी तारकचंद विश्वकर्मा उर्फ चंदन ने मितानिन जयंती मंडल को नए निर्माण कार्य का झांसा देकर जंगल में बुलाया। जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने पत्थर से जयंती मंडल के सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी।
Trending
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ
- सफलता की गूंज: ‘आत्मा’ योजना ने बदली मुंगेली के किसान गोविंद जायसवाल की किस्मत
- आधार सेवा केंद्र बना मददगार, करुणा जांगड़े की जन्मतिथि में सुधार से दूर हुई भविष्य की बाधा
- पालचुवा शासकीय स्कूल में तोड़फोड़, कलेक्टर के सख्त निर्देश पर FIR दर्ज
- नक्सल मुक्त बस्तर के बाद अंदरूनी इलाकों में छात्रावासो का निर्माण हाे रहे, पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा- महेश कश्यप
- महापौर हुए लापता, शहर की मूलभूत सुविधाएं व विकास कार्य अधर में- राजेश चौधरी
- नशे में धुत पति की हैवानियत, पत्नी की नृशंस हत्या; निजी अंगों में बोतल डालने की आशंका से सनसनी


