Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण
- दुर्ग पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: गोवा से छत्तीसगढ़ तक फैले अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश: 5 आरोपी गिरफ्तार
- “मलेरिया मुक्त भारत” के संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद
- सिस्टम की विफलता और ग्रामीणों का जज्बा: 19 किमी खटिया पर ढोया लकवाग्रस्त मरीज, BSF बनी मसीहा
Author: Khabar World
चूना पत्थर, लौह अयस्क और बॉक्साइट खनिज ब्लॉकों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू 200 मिलियन टन से अधिक सीमेंट ग्रेड चूना पत्थर की नीलामी के लिए प्री-बिड सम्मेलन में शामिल हुए निवेशक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए चूना पत्थर, लौह अयस्क और बॉक्साइट खनिज के नए ब्लॉकों की ई-नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसी क्रम में आज नवा रायपुर अटल नगर में निवेशकों के लिए प्री-बिड सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस प्री-बिड सम्मेलन का उद्देश्य राज्य की समृद्ध खनिज संपदा को औद्योगिक निवेश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर, जहां मातृत्व की ममता और नारीत्व की गरिमा सदियों से पूजनीय रही है, वहीं आज एक नई सामाजिक क्रांति आकार ले रही है, महतारी वंदन योजना के रूप में। यह केवल एक कल्याणकारी योजना नहीं, बल्कि नारी गरिमा, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का महोत्सव बन गई है, जिसने राज्य की लाखों महिलाओं को गरिमापूर्ण जीवन जीने की दिशा दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना का शुभारंभ करते हुए स्पष्ट किया कि यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की हर माँ, बहन और बेटी को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कभी जल संकट से जूझते गांवों के लिए अब मुंगेली जिला एक प्रेरणा बन गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिले में मोर गांव मोर पानी अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण व प्रबंधन के लिए जो पहल शुरू की गई, वह आज एक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। ग्रामीणों की भागीदारी, तकनीकी मार्गदर्शन और समर्पित क्रियान्वयन ने इस अभियान को एक स्थायी विकास मॉडल बना दिया है। डिफंक्ट बोरवेल को मिला नया जीवन जल प्रबंधन के तहत जिले में 265 अनुपयोगी बोरवेल की पहचान की गई, जिनमें से 203 कार्यों को स्वीकृति मिली…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जशपुर जिले के स्कूलों में अब पढ़ाई की गूंज सुनाई देने लगी है। कभी शिक्षकविहीन और एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे विद्यालयों में युक्तियुक्तकरण के बाद स्थायी शिक्षकों की तैनाती से शिक्षा व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिल रहा है। जिले के मनोरा विकासखंड स्थित प्राथमिक शाला गीधा में जब नए शिक्षकों की पदस्थापना हुई, तो विद्यालय की तस्वीर ही बदल गई। अब बच्चे पूरे उत्साह से स्कूल पहुँच रहे हैं, नियमित पढ़ाई कर रहे हैं और विभिन्न गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। जिले में युक्तियुक्तकरण से पहले 15 शिक्षकविहीन स्कूल थे,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से जिंदल स्टील छत्तीसगढ़ लिमिटेड,500 MW सोलर पावर,2400 MW थर्मल पावर प्लांट व राज्य सरकार के बीच 7.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) क्षमता वाले एक स्टील प्लांट की स्थापना हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस परियोजना के लिए 75,000 करोड़ रुपए का प्रस्तावित निवेश किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय व श्री रजत कुमार सचिव एवं संयोजक राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड वाणिज्य एवं उद्योग विभाग एवं उद्योग जगत के कई अधिकारी मौजूद रहे । इस परियोजना से…
’’मोर गांव मोर पानी’’ महाअभियान में जनभागीदारी से 110 बोरी बंधान और 915 रिचार्ज पिट्स का निर्माण खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले में जल संकट से निपटने और भूजल स्तर को बनाए रखने ’’मोर गांव मोर पानी’’ महाअभियान के तहत पांच दिनों में ही जन भागीदारी से 110 बोरी बंधान और 915 रिचार्ज पिट्स व सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया गया है। वृहद पैमाने पर जनसहभागिता से 26 जून से 30 जून तक पांच दिनों तक संचालित व्यापक जल संरक्षण अभियान में गांव-गांव में जल संचयन संरचनाओं का निर्माण किया गया। इस दौरान बोरी बंधान, रिचार्ज पिट्स, सोखता गड्ढों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 17वीं किश्त का भुगतान आज कर दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेश की 69.23 लाख से अधिक महिलाओं को कुल 647.66 करोड़ से अधिक की सहायता राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की थी। अब तक लगातार 17 महीनों में 11081.68 करोड़ की राशि प्रदेश की महिलाओं को प्रदाय की जा चुकी है। योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जैजैपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को चांपा थाना पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया है। मामला उनके पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, 10 जून को एसी और चिमनी की निकासी को लेकर शुरू हुए विवाद में विधायक ने राठौर के जीजा हेमंत राठौर से मारपीट की और वीडियो बना रहे मोबाइल को छीनकर डिलीट कर दिया। आरोप है कि विधायक ने सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ एडिशनल कलेक्टर के द्वारा किये गए अभद्र व्यवहार को लेकर 5 दिनों से डॉक्टर हड़ताल में चल रहे थे, जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसे देखते हुए नारायणपुर कलेक्टर ने महिला डॉक्टर को बुलाया, एडिशनल कलेक्टर ने महिला डॉक्टर से माफी मांगी, इसके बाद डॉक्टरों ने अपने हड़ताल को स्थगित कर दिया है । वहीं अन्य मामलों के चलते सेकेंड शिफ्ट की हड़ताल अभी भी चल रही है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला डॉक्टर के साथ हुए अभद्र व्यवहार को लेकर हड़ताल किया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत मोतीतालाब पारा स्थित जैन निवास में आज मंगलवार दाेपहर में सोना चमकाने के नाम पर ठगों ने झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये का सोने का कंगन लेकर फरार हाे गये, घटना सूचना के बाद से पुलिस घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से ठगों की तलाश कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने बताया कि मोतीतालाब पारा दादा बाड़ी निवासी निमेश जैन के घर 2 लोग पहुंचकर घर मे मौजूद प्रिया जैन, जया जैन व बुजुर्ग दादी को बताया कि घर मे जो पुराने बर्तन…

