खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जैजैपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को चांपा थाना पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया है। मामला उनके पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर की शिकायत पर दर्ज किया गया था।
शिकायत के अनुसार, 10 जून को एसी और चिमनी की निकासी को लेकर शुरू हुए विवाद में विधायक ने राठौर के जीजा हेमंत राठौर से मारपीट की और वीडियो बना रहे मोबाइल को छीनकर डिलीट कर दिया। आरोप है कि विधायक ने सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और राठौर परिवार को घर छोड़ने पर मजबूर किया।
पुलिस ने 11 जून को विधायक के खिलाफ IPC की धाराओं 115(2), 329, 315 और 296 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। जांच के बाद चांपा थाने में उनकी गिरफ्तारी की गई। हालांकि मामला जमानतीय होने के चलते उन्हें कुछ घंटों में जमानत पर रिहा कर दिया गया। गिरफ्तारी की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष को भी भेज दी गई है।
दोनों पक्षों की दर्ज हुई काउंटर FIR
इस मामले में विधायक साहू ने भी पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। दोनों मामलों की पुलिस जांच जारी है।
पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मामले
यह पहली बार नहीं है जब विधायक साहू पर इस तरह का आरोप लगा हो। सारगांव थाने में भी उनके खिलाफ पहले एक मारपीट का मामला दर्ज है, जो न्यायालय में लंबित है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


