खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत मोतीतालाब पारा स्थित जैन निवास में आज मंगलवार दाेपहर में सोना चमकाने के नाम पर ठगों ने झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये का सोने का कंगन लेकर फरार हाे गये, घटना सूचना के बाद से पुलिस घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से ठगों की तलाश कर रही है।
कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने बताया कि मोतीतालाब पारा दादा बाड़ी निवासी निमेश जैन के घर 2 लोग पहुंचकर घर मे मौजूद प्रिया जैन, जया जैन व बुजुर्ग दादी को बताया कि घर मे जो पुराने बर्तन है, उन्हे साफ कर दिया जाएगा। उनके द्वारा पाउडर का डेमो दिया जा रहा है, ठगों के द्वारा बर्तन को साफ करने के बाद सोना-चांदी भी चमकाने की बात कही, जिसके बाद घर की महिलाओं ने मना किया, लेकिन बार-बार ठगों के द्वारा बोलने पर महिलाओं ने घर मे रखे सोने के 3 कंगन व एक अंगूठी को लाकर दे दिया गया, जिसके बाद ठगों ने उनके सामने ही कंगन को चमकाने के दौरान एक डिब्बा दे दिया, महिलाओं ने जब डिब्बा को खोलकर देखा तो सोने के कंगन नही थे, महिलाओं ने इस बात कि जानकारी परिजनाें काे देने के बाद पुलिस को सूचना दिया गया, पुलिस ने घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से ठगी के आराेपियाें की पतासाजी की जा रही है।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


