Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने 815 हज यात्रियों को दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पहली बार मिला ‘स्पेशल मेडिकल किट’
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश
- जशपुर का केरे गांव: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन का उभरता ‘मॉडल’
- सुकमा प्रशासन की तत्परता और आयुष्मान योजना से मिला आदिवासी महिला को ‘नया जीवन’
- हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- दशकों का अँधेरा टूटा, अबूझमाड़ के ईरपानार गाँव में पहली बार पहुँची बिजली
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जापानी प्रतिनिधिमंडल की ऐतिहासिक भेंट: छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश का नया अध्याय
- भाजपा का ‘मिशन ट्रेनिंग’: चुनाव नहीं, विचारधारा पर फोकस- सांसद संतोष पांडेय
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र में कुछ विक्रेताओं द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि में खाद का विक्रय संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर क्षेत्र के किसान सेवा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया और मेसर्स संतोष कुमार गुप्ता कृषि केन्द्र के उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लोहण्डीगुड़ा से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार उक्त शिकायत के संबंध में क्षेत्र में संचालित कृषि केन्द्रों का निरीक्षण किया गया एवं विस्तृत जांच एवं कार्यवाही हेतु वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी को निर्देशित किया गया। वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी लोहण्डीगुडा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियाें के मार्गदर्शन व नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस द्वारा आईटीबीपी, बीएसएफ, एसटीएफ की संयुक्त बल के साथ चलाये जा रहे नक्सल विरोधी “माड़ बचाव” अभियान के तहत अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप आज शुक्रवार काे नवल सिंह कमाण्डेट 135 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, संजय कुमार कमाण्डेट 53वी वाहिनीं आईटीबीपी, राबिनसन गुडिया अति. पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स.) एवं अन्य अधिकारियाें के समक्ष आज शुक्रवार काे नक्सलियाें के माड़ डिवीजन एवं अमदेई एरिया कमेटी में सक्रिय 10 लाख के ईनामी 4 महिला एवं 2…
खबर वर्ल्ड न्यूज – राकेश पांडेय, कोंडागांव। जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने गौ-हत्या के आरोप में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन सभी ने जंगल में एक गाय को मारकर उसका मांस खाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तोरंड निवासी प्रार्थी नारायण माली ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी गाय को कुछ लोगों ने जंगल में ले जाकर मार डाला और मांस का सेवन किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में माखन लाल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर जिले के खरोरा थाना अंतर्गत बेलदारशिवनी गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव की एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक वारदात उस वक्त उजागर हुई जब 27 जून की सुबह गांव के पास स्थित एक खेत में लड़की का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला। परिजनों के अनुसार, लड़की 26 जून की दोपहर करीब 1 बजे घर से अचानक लापता हो गई थी। परिवार और ग्रामीणों ने उसे पूरे क्षेत्र में तलाशा, लेकिन रातभर उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगली सुबह उसका शव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस ने बस्तर जिले को टीबी मुक्त करने के लिए जिले के जनसाधारण से निक्षय मित्र बनने की अपील करते हुए कहा कि इस पुनीत कार्य में एक कदम आगे आकर सक्रिय सहयोग प्रदान करें । कलेक्टर ने जारी अपील में कहा कि भारत सरकार देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त किए जाने हेतु प्रतिबद्ध है । इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ बीते 9 सितम्बर 2022 को किया गया है। बस्तर जिले में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान टीबी मुक्त छत्तीसगढ़…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट काे लेकर कांग्रेस के बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल 2 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा है कि यदि शासन और संबंधित विभाग ने अब भी स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया, तो यह आंदोलन जन आंदोलन का रूप लेगा। श्री बघेल ने कहा कि मैंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था, यदि समय रहते पेयजल संकट का निराकरण नहीं हुआ तो मुझे आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। अब विभाग की बेरुखी को देखते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना ला रही क्रांतिकेन्द्र एवं राज्य सरकार की महती योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना ने न सिर्फ लोगों के बिजली बिल को शून्य किया है, बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाया है। इस योजना के माध्यम से लोग न केवल ऊर्जा के खर्च से मुक्त हो रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। अब वे हर माह बिजली बिल भुगतान की झंझट से मुक्ति पा चुके हैं। महासमुंद जिले में अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 142 सोलर कनेक्शन सफलतापूर्वक स्थापित किए जा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 115.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक जशपुर जिले में सर्वाधिक 264.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। राजनांदगांव जिले में सबसे कम 35.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 107.4 मि.मी., सूरजपुर में 156.8 मि.मी., बलरामपुर में 245.7 मि.मी., कोरिया में 212.2 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 127.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अभियान से ग्रीन एनर्जी मिशन को बढावा देकर पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने मे मदद होगी साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। भारत सरकार ने सौर रूफटॉप क्षमता की हिस्सेदारी बढ़ाने और आवासीय घरों को अपनी बिजली पैदा करने के लिए सशक्त बनाने के लिए 29 फरवरी, 2024 को मंजूरी दी है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना केवल घरों को रोशन करने के लिए नहीं है बल्कि यह योजना सूरज की ऊर्जा को अपनाने के तेज और किफ़ायती तरीक़े के बारे में भी है। एक किलोवाट प्रणाली के लिए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सोमवार 30 जून क़ो 2025 को दोपहर 12.00 बजे राज्य मंत्रिपरिषद ( केबिनेट ) की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन ) में आयोजित होगी।

