खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर जिले के खरोरा थाना अंतर्गत बेलदारशिवनी गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव की एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक वारदात उस वक्त उजागर हुई जब 27 जून की सुबह गांव के पास स्थित एक खेत में लड़की का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला।
परिजनों के अनुसार, लड़की 26 जून की दोपहर करीब 1 बजे घर से अचानक लापता हो गई थी। परिवार और ग्रामीणों ने उसे पूरे क्षेत्र में तलाशा, लेकिन रातभर उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगली सुबह उसका शव मिलने के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल फैल गया।
चाकू और पत्थर से वार कर की गई हत्या, आरोपी फरार
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या चाकू और पत्थर से क्रूरता के साथ की गई है। घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। फिलहाल, आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में विशेष टीम लगाकर छानबीन कर रही है।
खरोरा पुलिस ने आसपास के गांवों में सघन पूछताछ शुरू कर दी है और मोबाइल लोकेशन सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
Trending
- दशकों का अँधेरा टूटा, अबूझमाड़ के ईरपानार गाँव में पहली बार पहुँची बिजली
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जापानी प्रतिनिधिमंडल की ऐतिहासिक भेंट: छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश का नया अध्याय
- भाजपा का ‘मिशन ट्रेनिंग’: चुनाव नहीं, विचारधारा पर फोकस- सांसद संतोष पांडेय
- दुर्ग डबल मर्डर केस: फेसबुक से शुरू हुआ ‘इश्क’, दोहरे हत्याकांड पर हुआ खत्म
- रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’


