खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट काे लेकर कांग्रेस के बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल 2 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा है कि यदि शासन और संबंधित विभाग ने अब भी स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया, तो यह आंदोलन जन आंदोलन का रूप लेगा। श्री बघेल ने कहा कि मैंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था, यदि समय रहते पेयजल संकट का निराकरण नहीं हुआ तो मुझे आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। अब विभाग की बेरुखी को देखते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ा है।
लखेश्वर बघेल ने कहा कि उन्होंने राज्य स्तर से लेकर विभागीय अधिकारियों तक लगातार पत्राचार कर इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित कराया है सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मिलकर ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई सार्थक पहल नहीं की गई उन्होंने कहा कि विभाग की निष्क्रियता और उदासीन रवैये से ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है।
उन्हाेन कहा कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की अनदेखी, उदासीनता, लापरवाही एवं ढुलमुल प्रशासनिक कार्यशैली के कारण बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण पेयजल संकट गहराता जा रहा है। क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों में भारी अनियमितताएं, निर्माण कार्यों में गड़बड़ियां और गंभीर लापरवाही की शिकायतों के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यह भूख हड़ताल जनहित में एक निर्णायक कदम होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की होगी बस्तर की जनता के मौलिक अधिकार शुद्ध पेयजल के लिए यह संघर्ष अब रुकने वाला नहीं है।
Trending
- दशकों का अँधेरा टूटा, अबूझमाड़ के ईरपानार गाँव में पहली बार पहुँची बिजली
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जापानी प्रतिनिधिमंडल की ऐतिहासिक भेंट: छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश का नया अध्याय
- भाजपा का ‘मिशन ट्रेनिंग’: चुनाव नहीं, विचारधारा पर फोकस- सांसद संतोष पांडेय
- दुर्ग डबल मर्डर केस: फेसबुक से शुरू हुआ ‘इश्क’, दोहरे हत्याकांड पर हुआ खत्म
- रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’


