खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र में कुछ विक्रेताओं द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि में खाद का विक्रय संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर क्षेत्र के किसान सेवा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया और मेसर्स संतोष कुमार गुप्ता कृषि केन्द्र के उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।
इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लोहण्डीगुड़ा से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार उक्त शिकायत के संबंध में क्षेत्र में संचालित कृषि केन्द्रों का निरीक्षण किया गया एवं विस्तृत जांच एवं कार्यवाही हेतु वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी को निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी लोहण्डीगुडा के द्वारा उक्त प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर वीडियो में प्रदर्शित कृषकों से बयान लेकर सही पाये जाने पर गवाहों की मौजूदगी में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के निहित खण्ड-3 के उल्लंघन के फलस्वरूप खंड 28 (2) के तहत तत्काल प्रभाव से 21 दिनों के लिए उक्त मेसर्स संतोष कुमार गुप्ता कृषि केन्द्र को उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।
Trending
- दशकों का अँधेरा टूटा, अबूझमाड़ के ईरपानार गाँव में पहली बार पहुँची बिजली
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जापानी प्रतिनिधिमंडल की ऐतिहासिक भेंट: छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश का नया अध्याय
- भाजपा का ‘मिशन ट्रेनिंग’: चुनाव नहीं, विचारधारा पर फोकस- सांसद संतोष पांडेय
- दुर्ग डबल मर्डर केस: फेसबुक से शुरू हुआ ‘इश्क’, दोहरे हत्याकांड पर हुआ खत्म
- रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’


