Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- “मलेरिया मुक्त भारत” के संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद
- सिस्टम की विफलता और ग्रामीणों का जज्बा: 19 किमी खटिया पर ढोया लकवाग्रस्त मरीज, BSF बनी मसीहा
- बस्तर में धान भंडारण व्यवस्था बदहाल, खुले आसमान में पड़ा लाखों किवंटल धान- लखेश्वर बघेल
- बस्तर की बेटियों का सशक्तिकरण: रीता जोशी को महिला स्व-सहायता समूहों पर शोध के लिए मिली पीएचडी की उपाधि
- ऑपरेशन ‘मुस्कान’ और ‘तलाश’: कोंडागांव पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत बालक और गुमशुदा महिला बरामद
- भीषण सड़क हादसा: कोण्डागांव में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक यात्री ने गंवाया हाथ
- चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आराेपित गिरफ्तार
- कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ, महिलाओं के अधिकारों पर कांग्रेस ने प्रहार किया- जानकी कोरसा
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर जिले के पुलिस विभाग में तबादला हुआ है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ी संख्या में सब इंस्पेटर और असिस्टेंट सब इंस्पेटर इधर से उधर हुए हैं। इस संबंध में रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने आदेश जारी किया है। जारी लिस्ट में कुल 77 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल है। ट्रांसफर में शामिल कई अधिकारी पिछले कई सालों से एक ही थाने में जमे हुए थे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री साय आज सुबह 11 से 11:30 बजे तक मुख्यमंत्री निवास पर प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। इसके बाद वे दुर्ग जिला के जामगांव जाएंगे। यहां वे छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सह। संघ मर्यादित एवं स्पीयर बायोटेक प्रा.ल.। हर्बल एक्सट्रैक्शन इकाई के केंद्रीय भंडार गृह के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 1:45 बजे रवाना होकर दोपहर 2:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
KWNS – कवर्धा टेकेश्वर दुबे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा स्थित ऐतिहासिक एवं आस्था का केंद्र पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मंत्रोच्चारण के साथ महादेव की आरती में सम्मिलित होकर प्रदेश एवं जिले के नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
*फॉरेस्ट टू फार्मेसी : छत्तीसगढ़ में 36.47 करोड़ की आयुर्वेदिक इकाई का शुभारंभ* KWNS – रायपुर l छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित द्वारा निर्मित अत्याधुनिक आयुर्वेदिक औषधि प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण 29 जून को ग्राम जामगांव (एम), जिला दुर्ग में किया जाएगा। लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद दुर्ग श्री विजय बघेल, स्थानीय विधायकगण, राज्य वनोषधि बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम और वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा…
KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की गुड गवर्नेंस नीति के अनुरूप सभी विभागों में शासकीय कार्यप्रणाली को पारदर्शी, निष्पक्ष और जनहितकारी बनाने की दिशा में अनेक पहल की जा रही है। इसी क्रम में वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग में वर्षों बाद बड़े पैमाने पर तबादले किये गये हैं। इससे पहले विगत दो-तीन वर्षों में विभाग में एकाध बार ही सीमित संख्या में (केवल 10-15 अधिकारियों के) ही तबादले हुए थे। जीएसटी विभाग के अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी एक ही पदस्थापना स्थल पर लंबे समय से कार्यरत थे। कुछ अधिकारी तो लगातार 18 वर्षों…
*तपकरा को मिली नई पहचान: मुख्यमंत्री साय ने तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ, नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के तपकरा में तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी कार्यालय का शुभारंभ किया। विदित हो कि 14 जनवरी को जशपुर जिले के प्रवास पर मुख्यमंत्री ने तपकरा को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा की थी। तहसील बनने से इसका लाभ 33 ग्रामों के किसानों, छात्रों और नागरिकों को मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने तपकरा को नगर पंचायत बनाने, तपकरा स्थित खेल स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के लिए 50…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भरदा निवासी श्री कमलेश कुमार ठाकुर के लिए केंद्र सरकार की ’’पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’’ किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना ने न केवल उनकी बिजली की समस्या को हल किया, बल्कि पर्यावरण-अनुकूल सौर ऊर्जा के माध्यम से उनके जीवन को नई रोशनी प्रदान की है। कमलेश ठाकुर ने बताया कि उनका घर गाँव से कुछ दूरी पर स्थित है, जिसके कारण उनके घर में बिजली की आपूर्ति में हमेशा समस्याएँ बनी रहती थीं। बिजली की अनियमितता उनके दैनिक जीवन को प्रभावित करती थी। जब उन्हें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। ज़िले के खंडेलवाल कॉलोनी में हुई बड़ी नकबजनी की घटना का दुर्ग पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। चोरी गए करीब 50 लाख रुपए के मशरूका को बरामद किया गया है, जिसमें 332 ग्राम सोने के जेवर, 3.3 किलो चांदी और 9.76 लाख रुपये नगद शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि 24 जून की दरम्यानी रात महावीर कॉलोनी स्थित सर्राफा व्यापारी शांतिलाल कांकरिया के मकान में खिड़की तोड़कर चोर घर में घुसे और नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। जांच के दौरान सीसीटीवी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के एजुकेशन हब गरांजी में स्थित परियना दिव्यांग आवासीय विद्यालय का नारायणपुर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा आज शनिवार काे आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने परीयना में दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए रहन-सहन और खान-पान के प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझा और उन्हें बेहतर पढ़ाई के लिए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ सरकार के मंशानुरूप कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं एसपी किरण चव्हाण के आदेशानुसार पुनर्वास केंद्र में रह रहे 30 आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज मिस्त्री का प्रशिक्षण दिया गया। सभी प्रशिक्षण प्राप्त आत्मसमर्पित नक्सलियों को सुकमा एसपी किरण चव्हाण के हाथों प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। ज्ञात हो सरकार ने घोषणा किया था आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास केंद्र में रख कर उन्हें रोजगार हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। सुकमा जिले के आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए नई राह बाक़ी बचे हुए नक्सलियों को मुख्यधारा मे जुड़ने की प्रेरणा देगी।

